विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के सात साल बाद पति-पत्नी निकले सगे भाई-बहन

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Mon, 11 Apr 2016 10:41 AM (IST)

ब्राजील के साओ पोलो में रहने वाले 37 वर्षीय लियंड्रो और 39 वर्षीय एड्रियाना को जब पता चला कि वो तो सगे भाई बहन हैं तो उनके होश ही उड़ गये।

News Article Hero Image

जिंदगी में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनायें हो जाती हैं जो हमें हिलाकर रख देती हैं। जिसके बाद ये समझना मुश्किल होता है कि अब क्या किया जाये। कुछ ऐसा ही हुआ ब्राजील में रहने वाले इस शादीशुदा जोड़े के साथ, शादी के सात साल बाद इस जोड़े को पता चला कि वो आपस में सगे भाई-बहन हैं।

जी हां, ब्राजील के साओ पोलो में रहने वाले 37 वर्षीय लियंड्रो और 39 वर्षीय एड्रियाना को जब पता चला कि वो तो सगे भाई बहन हैं तो उनके होश ही उड़ गये। उन्हें समझ ही नही आ रहा था कि वो अब क्या करें।

दरअसल लियंड्रो आठ वर्ष का था तब उसकी मां उसे छोड़कर चली गयी थी और उसका लालन पालन उसकी सौतेली मां ने किया था। जब एड्रियाना 1 साल की थी तो उसकी मां मारिया उसे छोड़कर चली गयी थी तब उसका पालन पोषण उसके पिता ने किया था।

जवान होने पर एड्रियाना की मुलाकात ट्रक ड्राइवर लियंड्रो से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। दोनों सात वर्ष तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे और अब उनकी एक 6 साल की बेटी भी है।

हालांकि शादी के बाद भी दोनों पति-पत्नी अपनी मां को खोजने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान एड्रियाना ने एक रेडियो चैनल के जरिए अपनी मां को ढूंढना शुरू किया। रेडियो शो के दौरान अपनी मां से बात करते-करते उसकी मां मारिया ने कहा कि उसका एक बेटा लियंड्रो भी है जिसे वह पाना चाहती है।

एड्रियाना ने मारिया से जब लियंड्रो के बारे में सुना तो उसके होश ही उड़ गए और वह शो के दौरान ही रोने लगी। एड्रियाना ने मां मारिया को बताया कि लियंड्रो ही उसका पति है।

जब हकीकत मां के सामने आयी तो उसे बहुत बड़ा झटका लगा। लेकिन सात साल साथ रहने के बाद अब लियंड्रो और एड्रियाना का अलग होना मुश्किल हैं, उन्होंने फैसला किया है कि बाकी का जीवन भी वह साथ ही बितायेंगे।

ऐसे मिले दो दिल, महिला ने 30 वर्ष छोटे लड़के से की शादी

यहां हो जाती है भाई-बहन की शादी