विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस होटल में जाने से हो जाता है तलाक

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 02:42 PM (IST)

आज हम आपको एक और दिलचस्प होटल के बारे में बता रहे हैं जहां शादीशुदा जोड़े तो आते हैं लेकिन बाहर आते ही उनके जोड़े टूट जाते हैं।

News Article Hero Image

देश और विदेश में होने वाली आश्चर्यजनक घटनाओं के बारे में तो हम खूब सुनते हैं लेकिन आज हम आपको एक और दिलचस्प होटल के बारे में बता रहे हैं जहां शादीशुदा जोड़े तो आते हैं लेकिन बाहर आते ही उनके जोड़े टूट जाते हैं। इसी कारण इस होटल को डाइवोर्स होटल कहते हैं।

नीदरलैंड में स्थित ये होटल सुंदर नजारों से घिरा हुआ है यहां बकायदा वकील की व्यवस्था की गई है। समुद्री तटों पर शादीशुदा और प्यार करने वाले जोड़ों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन यह एक ऐसा होटल है जहां केवल शादीशुदा जोड़े को ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है। लेकिन जैसे ही वह होटल से चेक आउट करते हैं उन जोड़ों का तलाक हो जाता है।

दरअसल यहां जोड़े तलाक लेने के लिए ही जाते हैं। वास्तव में बात यह है कि यहां वही जोडिय़ां आती हैं जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान हो या उनके बीच का प्यार खत्म हो गया हो। ऐसे कपल्स के लिए ही इस वेंचर की व्यवस्था की गई है। यहां इन विवाहित जोड़ों को उनका रिश्ता समझने और खत्म करने का पूरा मौका दिया जाता है।

READ: शादी के दिन ड्यूटी पर था दूल्हा, दुल्हन ने अकेले ही निभायी रस्में

हनीमून पर जाने के लिये जुटाना था धन तो इस दुल्हन ने अपनाया ये तरीका