विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनीमून पर जाने के लिये जुटाना था धन तो इस दुल्हन ने अपनाया ये तरीका

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 05 Dec 2016 04:10 PM (IST)

लोगों का कहना है कि दुल्हन ने हनीमून के लिए पैसा जुटाने के लिए ये उपाय निकाला है। जिससे शादी के बाद धन जुटाकर वह किसी अच्छे हनीमून डेस्टीनेशन पर जा सके।

News Article Hero Image

चीन के उत्तरी प्रांत में बना एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन शादी में आये मेहमानों से कुछ अजीबोगरीब काम करवा रही है।

दरअसल इस वीडियो में दुल्हन मेहमानों से खुद को छूने के लिये कह रही है और उसके बदले वह उनसे पैसे वसूल रही है। लोगों का कहना है कि दुल्हन ने हनीमून के लिए पैसा जुटाने के लिए ये उपाय निकाला है। जिससे शादी के बाद धन जुटाकर वह किसी अच्छे हनीमून डेस्टीनेशन पर जा सके।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन को छूने वालों में केवल पुरुष ही नही थे बल्कि महिलाएं भी दुल्हन को छेडऩे के लिए लाइन में खड़ी मिली। जबकि दूसरी तरफ शादी में आए मेहमान पार्टी करते दिखें। लोगों का कहना है कि दुल्हन ने खुद ही वहां आए सभी लोगों को उसे छूने के लिये कहा था।

फिलहाल इस महिला के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जबकि वहीं कुछ ऑनलाइन यूजर्स का कहना है कि इस महिला के परिधान को देखने से नहीं लगता कि वो दुल्हन थी। साथ ही बताया कि वीडियो थाई कार्बेट नाइट क्लब का हो सकता है। जबकि दुल्हन का कहना है कि ऐसा कर वह अपने हनीमून के लिये पैसा जुटा रही थी।

READ: दुल्हन पहनेगी 120 वर्ष पुराना वेडिंग गाउन

अनोखी शादी में मेहमान बने जानवर