विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जर्मनी में तैयार हुए ये खूबसूरत रोबोट जो आपस में करते हैं बातें

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 03:16 PM (IST)

इन रोबोट्स को रिमोट के जरिये उड़ाया जाता है। कंपनी का दावा है कि उसके बनाये गये रोबोट-जैली फिश बहुत छोटी सी बैटरी का इस्तेमाल करती है, फिर भी ये तीन घंटे तक उड़ सकती है।

News Article Hero Image

जर्मनी में एक कंपनी ने ऐसे अनोखे रोबोट तैयार किए है जिन्हें परिंदों, तितलियों, पेंग्विन और मछलियों की शक्ल प्रदान की है। कंपनी इन रोबोट्स के कई वीडियो भी जारी कर चुकी है। इन वीडियो में समंदर में तैरने वाले पेंग्विन ऐसे दिखाई दे रहे हैं जैसे वह पानी में उड़ रहे हों। समुंदर पर तैरने वाली प्यारी सी जैली फिश भी कुछ ऐस ही आभास दे रही है।

सामान्य तितली से काफी बड़े आकार की ये तितलियां हवा में अपनी मनचाही दिशा में उड़ान भरती हैं। इन रोबोट्स को रिमोट के जरिये उड़ाया जाता है। कंपनी का दावा है कि उसके बनाये गये रोबोट-जैली फिश बहुत छोटी सी बैटरी का इस्तेमाल करती है, फिर भी ये तीन घंटे तक उड़ सकती है। जबकि रोबोट-तितलियां उड़ते हुए एक दूसरे को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल भेज कर बात भी कर सकती हैं। इस तकनीक की वजह से तितली हो या रोबोट-पेंग्विन-उड़ते हुए भी हवा में नही टकराते हैं इससे भविष्य में उडऩे वाले रोबोट्स के टकराने की आशंका पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

READ: जापान में oddy और BMW से भी अधिक कीमत में नीलाम हुई ये मछली

पिछले 18 वर्षो से गोरिल्ला के साथ रह रहे हैं ये बुजुर्ग दंपत्ति