विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान में Audi और BMW से भी अधिक कीमत में नीलाम हुई ये मछली

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Mon, 09 Jan 2017 01:14 PM (IST)

टोक्यो की सुकीजी फिश मार्किट में हुई ये नीलामी पिछली बार की अपेक्षा काफी कम रही। वर्ष 2013 में टूना मछली की कीमत 155.4 मिलियन येन लगाई गई थी, जो इस बार हुई नीलामी की कीमत का दोगुना थी।

News Article Hero Image

टोक्यो। अभी हाल ही में जापान के टोक्यो में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी फिश मार्किट में टूना फिश की नीलामी हुई। नीलामी में 212 किग्रा. की इस फिश की कीमत 632,000 डॉलर (करीब 4.3 करोड़) लगाई गई। इसे जापान में सुशी रेस्टोरेंट चेन चलाने वाले कियोशी किमुरा ने खरीदा। ये टूना फिश करीब 4.3 करोड़ रुपए में बिकी।

टोक्यो की सुकीजी फिश मार्किट में हुई ये नीलामी पिछली बार की अपेक्षा काफी कम रही। वर्ष 2013 में टूना मछली की कीमत 155.4 मिलियन येन लगाई गई थी, जो इस बार हुई नीलामी की कीमत का दोगुना थी।

इस साल टूना मछली $2,981 डॉलर प्रति कि ग्रा. (करीब 2 लाख रुपए) में बिकी, इसकी तुलना में पिछली बार टूना मछली की कीमत 7,930 डॉलर प्रति किलोग्राम रही थी। कीमत के लिहाज से यह मछली लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कार से भी महंगी है।

जापान के मशहूर सुशी जानमाई रेस्टोरेंट श्रृंखला के मालिक कियोशी किमूरा ने लगातार छठी बार नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाकर टूना मछली को खरीदा है। कियोशी टूना मछली को खरीदकर बेहद खुश हैं उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आखिर लगातार छठी बार वह टूना मछली को खरीदने में कामयाब रहे।

दरअसल जापान में खायी जाने वाली पसंदीदा डिश सुशी टूना मछली से ही तैयार की जाती है। जिसके चलते जापान समेत कई देशों में टूना फिश की मांग बहुत अधिक है।

READ: 7 बेडरूम, 24 बाथरूम वाले 1.5 एकड़ में बने बिल गेट्स के बंगले की और भी है खासियत

फूलगोभी खरीदने से पहले ये खबर पढऩा आपके लिये है बेहद जरूरी