विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 बेडरूम, 24 बाथरूम वाले 1.5 एकड़ में बने बिल गेट्स के बंगले की और भी है खासियत

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 20 Dec 2016 11:59 AM (IST)

1.5 एकड़ में फैले हुए बिल गेट्स के बंगले में 7 बेडरूम, 24 बाथरूम, 6 किचन, स्विमिंग पूल, 2,300 स्क्वॉयर फीट का रिसेप्शन हॉल और 2,500 फीट में जिम बना हुआ है।

News Article Hero Image

16 वर्षो तक दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप पर रह चुके बिल गेट्स के नाम से हर कोई वाकिफ है। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अपना अधिकतर समय चैरिटी के कामों में लगाते हैं।

उनका परिवार वॉशिंगटन में रहता है। वहां 1.5 एकड़ (66,000 स्क्वॉयर फीट) में फैले हुए उनके बंगले में 7 बेडरूम, 24 बाथरूम, 6 किचन, स्विमिंग पूल, 2,300 स्क्वॉयर फीट का रिसेप्शन हॉल और 2,500 फीट में जिम बना हुआ है। उनके घर का नाम शानाडू है। गजब पोस्ट के अनुसार खूबसूरत इंटीरियर से सजा ये बंगला सभी प्रकार के आधुनिक इलेक्टॉनिक सिस्टम से लैस है। इस शानदार घर की कीमत 123 मिलियन डॉलर है।

-बिल के घर में लगे हुए स्पीकर में बजने वाला म्यूजिक घर में मौजूद व्यक्ति को एक कमरे से दूसरे कमरे तक फॉलो करता है। इसके साथ ही इस घर की लाइट्स अपने आप जलती और बुझती है।

-बिल का घर अपने आस-पास वातावरण के साथ अपने तापमान को संतुलित अवस्था में बनाये रखता है।

-बिल के घर की दीवारों पर लगे आर्टवर्क बटन दबाते ही अपने आप बदल जाते हैं।

-बिल के घर में 60 फीट गहरा स्वीमिंग पुल है। इस पुल के अंदर भी म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है।

-इस घर का लगभग 2,500 मीटर एरिया एक्सरसाइज जोन के रूप में है। यहां स्टीम रूम और सैप्रेट मेंस और विमेंस लॉकर रूम भी बने हुए हैं।

-बिल के घर में एक शानदार लाइब्रेरी भी है. यह लाइब्रेरी 2,100 स्क्वायर फीट एरिया में फैली है, इसे बनाने में 190 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

-पेड़-पौधों से अधिक लगाव होने के कारण बिल के घर में उनका एक फेवरेट पेड़ है, इस पेड़ में पानी की कमी होने पर अपने आप जानकारी कंप्यूटर के पास चली जाती है। उसके बाद ऑटोमेटिकली पानी की सप्लाई भी हो जाती है।

-बिल के घर को बनाने के लिए 300 से ज़्यादा मजदूर लगे थे। जिनमें से 100 से ज़्यादा इलेक्ट्रिशियन थे।

-बिल ने एक बार चैरिटी के लिए एक आयोजन किया था। इसमें बिल के घर को देखने की बोली लगाई गई। एक व्यक्ति ने 35,000 डॉलर केवल बिल के घर को देखने के लिए लगायी थी।

READ: यहां एक दिन में बनकर तैयार हो जाएगा आपका बंगला

यहां जरूरत का हर सामान मिल सकता है किराये पर