विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां मृत महिलाओं से कर दी जाती है लड़कों की शादी

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 21 Dec 2016 11:21 AM (IST)

3000 वर्र्षों से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार यहां मृत महिलाओं के साथ अविवाहित लड़कों की शादी करवा दी जाती है।

News Article Hero Image

बीजिंग। देश हो या विदेश यहां रहने वाले लोग आज भी ऐसी परंपराये निभा रहे हैं जिनको सुनकर कोई भी चौंक सकता है। एक ऐसी ही परंपरा चीन के एक गांव में पिछले कई वर्षो से निभायी जा रही हैं। यहां भूतिया शादी का प्रचलन हैं जिसमें अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ कर दी जाती है।

पिछले 3000 वर्र्षों से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार यहां मृत महिलाओं के साथ अविवाहित लड़कों की शादी करवा दी जाती है। वनइंडिया के अनुसार इसके पीछे मान्यता है कि लड़के की मौत के बाद अगर उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह लड़का अपने अगले जन्म में कुंवारा नहीं रहता।

इस खौफनाक प्रथा के कारण चीन के इन इलाकों में महिलाओं के शवों की बोली लगा दी जाती है। यहां एक गिरोह भी इसके लिये काम करता है और महिलाओं का शव चोरी कर उसे ऊंचे दामों पर बेच देता है। लड़के वाले भी इसे ऊंची से ऊंची कीमत दे खरीदना चाहते हैं। यहां एक महिला का शव 20000 डॉलर की कीमत तक बिक चुका है।

पिछले दिनों एक मृत महिला के परिजनों ने शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन उसके शव के लिए लिए थे।

हालांकि चीन की सरकार इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर चुकी है, लेकिन फिर भी लोग इस प्रथा को छोडऩे को तैयार नही हैं।

READ: इसे कहते हैं शाही शादी, 90 गरीबों को तोहफे में दिये घर

गरीबों के लिये यहां लगता है दुल्हनों का बाजार