Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ठंड में भी गर्म रहता है ये पानी, यहां नहाने से ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Fri, 13 Jan 2017 12:19 PM (IST)

    ग्रीनलैंड का एकमात्र हॉटस्प्रिंग होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ यहां नहाने आते हैं। क्वोरटोक और नानोरटालिक शहर के बीच बने इस आइलै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दक्षिणी ग्रीनलैंड में कुजआल्के स्थित उनारटोक आइलैंड एक ऐसा स्थान है जहां का पानी पूरे वर्ष भर गर्म ही रहता है। ग्रीनलैंड का एकमात्र हॉटस्प्रिंग होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ यहां नहाने आते हैं।

    क्वोरटोक और नानोरटालिक शहर के बीच बने इस आइलैंड पर आने के लिए लोग नाव का सहारा लेते हैं।

    आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि सालों पुराने इस आइलैंड का पानी प्राकृतिक रूप से गर्म रहता है। इसका तापमान ठंड के मौसम में भी 34 से 38 डिग्री होता है। इस हॉट स्प्रिंग के चारों तरफ घास का बड़ा मैदान हैं। इस जगह को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए यहां पर वाहनों को लाने की मनाही है। लोगों का मानना है कि इस हॉट स्प्रिंग में नहाने से बहुत सी बीमारियां भी दूर हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: आपकी बढ़ती उम्र को कम कर देगा, बेहद खास है ये आलू

    इस फाउंटेन से 24 घंटे निकलती रहती है वाइन, लोग फ्री में लेते हैं मजा