विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डांस करने पर 91 कोड़ो की सजा और जेल!

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Fri, 05 Jun 2015 12:24 PM (IST)

क्या डांस करने पर सजा भी हो सकती है और वो भी इतनी भयानक कि वह आपको जेल तक पहुंचा दे। ऐसा ही कुछ हुआ है ईरान में, जहां अमेरिकी गायक फेरेल विलियम्स के गीत 'हैप्पी' पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के

News Article Hero Image

तेहरान। क्या डांस करने पर सजा भी हो सकती है और वो भी इतनी भयानक कि वह आपको जेल तक पहुंचा दे। ऐसा ही कुछ हुआ है ईरान में, जहां अमेरिकी गायक फेरेल विलियम्स के गीत 'हैप्पी' पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के जेल की सजा सुना दी गई। ये सभी छह लोग वीडियो में एक साथ मजे में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो लगा और इसे हिट्स पर हिट्स मिलने लगी। लेकिन वहां के प्रशासन को यह पसंद न आया और इन सातों को 91 कोड़े खाने की सजा सुना दी गई। जबकि इनमें में 6 को छह महीने और 1 को एक साल के लिए जेल की सजा सुना दी गई है। हालांकि उनके वकील ने कहा कि यह सजा तीन वर्ष के लिए निलंबित रखी गई है। यानी उन्हें तब तक जेल नहीं होगी जब तक वे दोबारा आदेश का उल्लंघन नहीं करते। आपको बता दें, ईरान में महिला और पुरुषों का एक साथ नृत्य करना और महिलाओं का बिना स्कार्फ के लोगों के सामने आना इस्लामी कानून का उल्लंघन माना जाता है।

किराया न देने पर 48 किमी पैदल की सजा