विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए पेन के कैप में छेद क्यों होता है, जानकर चौंक जाएंगे आप

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sun, 05 Jun 2016 06:00 PM (IST)

लोग यह मानते हैं कि पेन के ढक्कनों में छेद इसलिए दिया जाता है, ताकि पेन के निब की इंक ना सूखे। पर इस बात को सही नहीं माना जा सकता...

News Article Hero Image

पेन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल आज के जमाने में पहले से कम हो गया है लेकिन पहले इसे नियमित रूप से किया जाता था। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि पेन की कैप या पेन के लास्ट प्वाइंट पर छेद क्यों होता? शायद ही किसी को पता हो कि ये छेद होता क्यों है?

एक आम अवधारणा के अनुसार, लोग यह मानते हैं कि पेन के ढक्कनों में छेद इसलिए दिया जाता है, ताकि पेन के निब की इंक ना सूखे। पर इस बात को सही नहीं माना जा सकता, क्योंकि इस तथ्य को इंक सूखने और न सूखने दोनों ही अवधारणा में बताया जा सकता है। तो फिर शायद यह वह कारण नहीं है, जिस वजह से यह छेद पेन के कैप में या निचले हिस्से में दिया जाता है।

पढ़ें- भारतीय माता-पिता ने अपने Gay बेटे की धूमधाम से की शादी

एक और अवधारणा यह है कि यह छेद पेन के बंद होने और खुलने पर वायु के दबाव को सामान रूप से बनाये रखता है। मगर यह बात सिर्फ उन पेन में सही बैठती है, जिन के ढक्कन दबा के बंद होते हैं, घुमा के बंद होने वाले पेन में यह बात तर्क संगत नहीं लगती है।

ये रही मुख्य वजह

इसका मूल कारण है कि पेन को ढक्कन समेत कुछ लोग अपने मुंह में डाल लेते हैं, खासकर बच्चे। अगर यह गलती से मुंह में चला जाये और चूंकि इसमें छेद न हो, तो हवा पास नहीं होगी, जो कि यह घातक साबित हो सकती है और जान भी जा सकती है।

पढ़ें- क्या आपने दुनिया की सबसे महंगी चाय पी है, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इसी वजह से पेन के निर्माताओं ने इसके ढक्कन में एक छेद रखा, जिस वजह से अगर कोई बच्चा या बड़ा इसको निगल भी जाये तो उससे जान जाने का खतरा कुछ हद तक कमहो सकता है। हालांकि यह छेद पेन के निचले भाग या कैप दोनों पर होता है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें