विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपने दुनिया की सबसे महंगी चाय पी है, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 04 Jun 2016 01:17 PM (IST)

शायद आप भी इस चाय की कीमत सुनकर कुछ पलों के लिए शॉक्‍ड हो जाएंगे। ये चाय पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती है।

News Article Hero Image

चाय पीना तो आज के दौर में एक आम बात है। अधिकांश तौर पर हर उम्र और हर वर्ग के लोग इसे पसंद करते हैं। चाय की सबसे खास बात तो यह लगभग हर देश में पाई जाती है लेकिन चीन में एक विशेष प्रकार की चाय है, जो दुनिया भर की चाय से अलग है। इसे दुनिया की सबसे महंगी चाय भी कहा जा सकता है। इस समय इस एक केतली भर चाय की कीमत 6,72,000 रुपये है।


जीवनदायनी चाय
जी हां चीन में दा होंग पाओ "बिग लाल बागे" नाम से मिलने वाली पूरी दुनिया की चाय से थोड़ी अलग है। यह दुनिया की सबसे मंहगी चाय के रूप में गिनी जाती है। शायद आप भी इस चाय की कीमत सुनकर कुछ पलों के लिए शॉक्ड हो जाएंगे।

इस चाय को पीने वाले बस कुछ चुसकियों के बदले सैकड़ों हजारों डॉलर का भुगतान करते हैं। इस समय चीन में इस चाय की कीमत करीब 6,72,000 पर पॉट है। यह चाय सिर्फ चीन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती है। चीन की इस दा होंग पाओ "बिग लाल बागे" में अनेक खासियते हैं।

पढ़ें- ...जब हेडमास्टर को आया गुस्सा तो अध्यापक को दे मारा मुक्का!

इस चाय में प्राकृतिक गुण बड़ी संख्या में हैं। दा होंग पाओ "बिग लाल बागे"चाय का स्वाद थोड़ा मीठा होने के साथ थोड़ा तीखा भी है। यह चाय उत्तर पश्चिमी चीन के Wuyi पहाड़ की चट्टानों परपहाड़ों की चट्टानों के बीच उगने वाले पौंधों से तैयार होती है। इसकी पत्ती अत्यंत दुर्लभ है। चीन जैसे देश में यह चाय जीवनदायनी चाय के रूप में देखी जाती है।

औषधीय गुण मिलते
सबसे खास बात तो यह है कि दा होंग पाओ "बिग लाल बागे"चीन के फुजियान प्रांत में ही मिलती है। एक सामान्य घर की अपेक्षा यह फार्मेसियों और बड़ी चाय की दुकानों में कड़ी सुरक्षा में अलमारियों में रखी जाती है। यहां पर इस चाय के निर्माता बड़ी संख्या में हैं।

इस चाय को तैयार करने के लिए चाय निर्माता एक विशेष वार्षिक अनुष्ठान के तहत वसंत ऋतु में इसकी शुरुआत करते हैं। यह यहां का काफी पुराना व्यवसाय है। इसमें कई सारे औषधीय गुण हैं। सबसे खास बात तो यह है कि पोषक तत्वों के साथ इसमें विटामिन भी एक पर्याप्त मात्रा में मिलती है।

पढ़ें- पहले प्रेमिका पर रोमांस पर खर्च किए पैसे, अब वापस चाहता है

यह चाय विटामिन सी, ई, के, बी 1, बी 3, बी -6 और बी 12 की पूर्ति करती है। इस संबंध में फुजिआन के निवासी कहते हैं कि उनकी मां अचानक से एक बार बीमार हुई। इस दौरान उन्होंने मां को इसी चाय का सेवन कराया। इसके बाद वह बहुत तेजी से ठीक हो गई। इतना ही नहीं उनके अंदर काफी एनर्जी भी आ गई। इस चाय की आज बड़ी डिमांड है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें