यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मृत पत्नी के साथ पांच वर्षो तक सोता रहा
वियतनाम में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी से इतना अधिक प्रेम करता था कि उसने मृत्यु के पश्चात भी उसका अंतिम संस्कार नही किया बल्कि 5 वर्षो तक उसके साथ ही सोता रहा।

वियतनाम में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी से इतना अधिक प्रेम करता था कि उसने मृत्यु के पश्चात भी उसका अंतिम संस्कार नही किया बल्कि 5 वर्षो तक उसके साथ ही सोता रहा।
पत्नी की मृत्यु के बाद जब उसे कब्र में दफना दिया गया तो वह व्यक्ति उसकी बगल में ही गड्ढा खोदकर वहां रहना चाहता था। लेकिन जब ऐसा वह नही कर पाया तो वह एक दिन अपनी पत्नी की कब्र खोदकर उसे वहां से निकाल लाया और पत्नी के शरीर को क्ले से ढककर 5 वर्षो से उसके साथ सोता रहा। इस संबंध में जब उससे बात की गयी तो लगा कि यह व्यक्ति आम लोगों से थोड़ा हटकर है और इसकी सोच भी थोड़ी भिन्न है।

