Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस शख्स से शर्त मत लगाना! 51,50,000 रुपये जीतने के लिए लगवा लिए 'स्तन'

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2016 05:27 PM (IST)

    इस शर्त को जीतने के लिए ब्राइन को स्तन लगवाने थे। असल में शर्त थी इन ट्रान्स्प्लान्ट किये गए Breasts को एक साल तक रखने की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपने शर्त लगाने और जीतने के कई किस्से सुने होंगे लेकिन ये किस्सा तो अजीब ही है। यहां एक शख्स ने शर्त जीतने के लिए अपने शरीर से ही खिलवाड़ कर लिया। इन भाई साहब से दोस्तों ने शर्त लगाई कि वो ब्रीस्ट ट्रांसप्लांट करवा लेगा तो उसे 50 लाख 50 हजार रुपये मिल जाएंगे फिर क्या था इन्होंने अपने स्तन लगवा लिये।

    1997 की बात है, ब्राइन अपने दो दोस्तों और एक लड़की के साथ Restaurant में बैठे थे। उन्होंने अपने दोस्त से कहा कि अगर उनके पास भी उस लड़की जैसे स्तन रहे होते तो उन्हें भी उससे ज्यादा Attention मिलता। इसी बात पर उनकी अपने दोस्त से 67 लाख 50 हज़ार की शर्त लग गयी।

    पढ़ें- गर्लफ्रेंड मिलने के बाद आखिर दोस्त क्यों कहते हैं...यार तू तो बदल गया है

    इस शर्त को जीतने के लिए ब्राइन को स्तन लगवाने थे। असल में शर्त थी इन ट्रान्स्प्लान्ट किये गए Breasts को एक साल तक रखने की। हर साल Breasts के साथ जीने पर उन्हें 67 लाख 50 हज़ार और मिलते थे।

    पढ़ें- 47 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली से लंदन

    ब्राइन को सबसे बड़ा Gambler कहा जाना गलत नहीं होगा। वो एक सर्जन को जानते थे जो खुद भी Gambler था। वो उसके पास गए और पूछा कि क्या आप मेरे स्तन लगा सकते हैं?

    सर्जन ब्राइन को पहले से जानता था इसलिए समझ गया था कि ब्राइन ऐसा शर्त के लिए ही करवा रहे हैं। आपको जान कर हैरानी होगो कि ब्राइन ने इस सर्जरी के लिए सर्जन को पैसे कैसे दिए। उन्होंने सर्जन के साथ एक घंटा जुआ खेला और तीन लाख 37 हज़ार रूपये जीते और उनसे Breast Implant कराया।

    खबरें और भी

    किसी ने नहीं सोचा होगा कि ब्राइन पूरे बीस सालों तक Breasts के साथ रहेंगे, खुद ब्राइन ने भी ऐसा करने का नहीं सोचा था।

    पढ़ें- देश का अनोखा कॉलेज जहां एक भी स्टूडेंट नहीं हुआ पास, सभी फेल

    ब्राइन को हाल ही में टीवी शो Botched में भी दिखाया गया जो अमरीकी चैनल E! पर आता है। ये शो बिगड़ी हुयी प्लास्टिक सर्जरियों पर ही आधारित है।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें