Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिलिए इस बच्चे से जिसके ऑटो में सलमान से संजय दत्त कर चुके हैं सफर, मुंबई जाना तो...

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2016 01:26 PM (GMT+05:30)

    कहते हैं कि ‘काम करने का अलग अंदाज ही आपको दूसरों से अलग बना देता है।’ मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाने वाले संदीप बच्चे इसकी मिसाल हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दुनिया में हर किसी का काम करने का अपना अलग ही तरीका होता है लेकिन कई बार अलग अंदाज कई लोगों को देशभर में मशहूर कर देता है। संदीप बच्चे इन दिनों अपने काम के अलग अंदाज को लेकर इन दिनों सबके लिए मिसाल बने हुए हैं।

    पढ़ें- आप जानते हैं, मौत की सजा सुनाने के बाद जज अपनी पेन की निब क्यों तोड़ देते हैं?

    पढ़ें- गोवा में मस्ती करने जाते हैं लेकिन वहां पर है भूतों का डेरा

    खार और बांद्रा का हर शख्स उन्हीं के ऑटो रिक्शा में जाना चाहता है। टैक्सी की तरह लोग उनके ऑटो की एडवांस बुकिंग करते हैं। विनम्र व्यवहार और खास ऑटो के कारण संदीप को अब महाराष्ट्र पुलिस रोल मॉडल के तौर पर पेश करने जा रही है।

    सलमान से लेकर संजय तक कर चुके हैं सफर

    पढ़ें- Google पर सर्च करने पर भी आपको इन बातों का पता नहीं चलेगा, तो जानिए...

    संदीप बच्चे का ऑटो यूं ही खास नहीं बना है उनके ऑटो में सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक सफर कर चुके हैं।

    जानकारी के अनुसार देश के बाकी शहरों की तरह मुंबई के साथ लगते इलाके ठाणे और कल्याण में ऑटो रिक्शावालों की मनमानी सामान्य बात है। पुलिस के पास ऑटो रिक्शावालों की शिकायतों का ढेर लगा हुआ है। पुलिस के पास हर महीने 10 हजार शिकायतें आती हैं।

    पढ़ें- अपनी कार पर 19 लाख रुपए खर्च कर ये लड़की बनी आकर्षण का केन्द्र

    कुछ समय पहले सोशल मीडिया में संदीप और उनके ऑटो के चर्चे सुनकर ठाणे की डिप्टी ट्रैफिक कमिश्नर रश्मि करंदीकर ने उनसे संपर्क किया। अब वे ऑटो रिक्शावालों को तहजीब, ईमानदारी और कमाई बढ़ाने के तरीके सिखा रहे हैं।

    ऑटो में ये सुविधाएं मिलेंगी

    पढ़ें- गजब! नौ साल की बच्ची है रिपोर्टर, खुद निकालती है अखबार

    बता दें कि संदीप को सबसे अलग बनाने वाला उनका व्यवहार और ऑटो है। उनके इस अॉटो में आपको टीवी, रेडियो, अखबार और मैगजीन भी मिल जाएगी। इतनी ही नहीं इस सब के अलावा आपको सोने-चांदी के भाव, सेंसेक्स का हाल, विदेशी करेंसी के अपडेट्स मिल जाएंगे। अगर आपका मीठा खाने का दिल करे तो आपको चॉकलेट्स भी मिल जाएंगी।

    खबरें और भी

    पढ़ें- ये क्या हो गया इस लड़की को? उग आए भालू जैसे बाल

    पढ़ें- बालों को सीधा करने के लिए खर्च किए एक लाख, अब ठोका सैलून पर मुकदमा

    संदीप अपनी कमाई के पैसों से सामान खरीदकर वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों के दे आते हैं। अगर कोई अंधा व्यक्ति उनके अॉटो में बैठता है तो उसके लिए 50 प्रतिशत की छूट है। विकलांग के लिए 25 प्रतिशत और नए शादीशुदा जोड़े के लिए 10 प्रतिशत की छूट देते हैं। संदीप का कहना है कि अच्छे कामों के लिए अमीर होना जरुरी नहीं है।

    रोचक, रोमांक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें