विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तोता खोलेगा मर्डर का राज

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 07 Jun 2016 01:07 PM (IST)

अमेरिका के मिशिगन में एक हत्याकांड में एक अनोखे गवाह के कारण दुनियाभर में चर्चा मिल रही है। ये गवाह और कोई नहीं बल्कि एक तोता है जो एक मर्डर का राज खोलेगा।

News Article Hero Image

अमेरिका के मिशिगन में एक हत्याकांड में एक अनोखे गवाह के कारण दुनियाभर में चर्चा मिल रही है। मार्टिन डुरम की मई 2015 में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के आरोपी का पता नहीं चल पाया है। हादसे में मार्टिन की पत्नी ग्लेना डुरम को भी गोली लगी थी और बुरी तरह घायल थी। हालांकि, वह अब ठीक है।
मार्टिन के माता-पिता का मानना है कि मार्टिन के पालतू तोते 'बड' को पता है कि हत्या किसने की है। उन्होंने बताया कि शायद तोते ने हत्या होते देखी और हत्यारे के सामने मार्टिन के आखिरी शब्दों को सुन लिया। उन्होंने तोते का एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें तोता कह रहा है 'Don't f***king Shoot'। मार्टिन के माता-पिता अब पुलिस को तोते के इस वीडियो का गवाही के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मना रहे हैं।

पढ़ें- जानिए पेन के कैप में छेद क्यों होता है, जानकर चौंक जाएंगे आप

'वॉशिंगटन पोस्ट' में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मार्टिन डुरम की हत्या उनके घर में की गई। इस मामले को पुलिस पहले डबल मर्डर मान रही थी। पुलिस को मार्टिन की पत्नी ग्लेना भी घर से मिली थी, उसके सिर में गोली लगी थी, लेकिन करीब एक घंटे के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह जिंदा है।

पढ़ें- होटल में पानी पीने से पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें, दंग रह जाएंगे आप

पुलिस के अनुसार, पति की हत्या का शक पत्नी पर ही है। ऐसा लगता है कि उसने हत्या के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। अब उसके घाव ठीक हो गए हैं, इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आ रहा है। लेकिन, उसने पति को गोली मारने की बात से इन्कार कर दिया है।

पढ़ें- ये गैंगस्टर डेड बॉडी पर करते है भांगड़ा, facebook पर लेते है जिम्मेदारी

मार्टिन की मां लिलियन ने कहा कि वह तोता मार्टिन और उसकी पत्नी की नकल किया करता था। वह ऐसे आवाज बदलता है जैसे कि वह बहस हो रही हो।
तोता 'बड' एक अफ्रीकी ग्रे पैरॉट है और इसकी खासियत यह होती है कि वह अपने आसपास की आवाजों को दोहरा लेते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें