विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंगल लोगों का मन बहलाने आयी डिजीटल गर्लफ्रेंड

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 28 Dec 2016 12:43 PM (IST)

ये एक ऐसा उपकरण है जिसे होलोग्राफिक रोबोट कहते हैं ये लाइट और अन्य चीजों को भी कंट्रोल करता है। इस डिवाइस के प्रमोशन के लिए कंपनी ने एक विज्ञापन भी बनाया है, जिसके जरिए आप इस वर्चुअल गर्लफ्रेंड को समझ सकते हैं।

News Article Hero Image

क्या आप भी अपने अकेलेपन से परेशान हैं और चाहते हैं कि कोई गर्लफ्रेंड मिल जाये, तो खुश हो जाइये क्योंकि अब आपको एक डिजीटल गर्लफ्रेंड भी मिल सकती है। जो आपसे बात तो करेगी ही साथ ही आपको रोमेंटिक मैसेज भी भेजेगी। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी ने एक ऐसी वर्चुअल गर्लफेंड लॉन्च की है जिससे आप अपनी सारी भावनाएं शेयर कर सकते हैं।

सिंगल लोगों के लिये ये एक उत्तम विकल्प है। दरअसल ये एक ऐसा उपकरण है जिसे होलोग्राफिक रोबोट कहते हैं ये लाइट और अन्य चीजों को भी कंट्रोल करता है। इस डिवाइस के प्रमोशन के लिए कंपनी ने एक विज्ञापन भी बनाया है, जिसके जरिए आप इस वर्चुअल गर्लफ्रेंड को समझ सकते हैं। राजस्थान पत्रिका के अनुसार इस विज्ञापन में एक शख्स अपनी वर्चुअल गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। वह उसे गुड मॉर्निंग कहता है, जिसके बाद उसकी वर्चुअल गर्लफ्रेंड उसे मौसम के बारे में जानकारी देती है। यही नहीं गर्लफ्रेंड लड़के को मैसेज भेजती है कि अपने काम को एंजॉय करो और जल्दी घर आना।

इस डिजीटल गर्लफ्रेंड की आवाज कुछ डरावनी सी है लेकिन अगर आपको इसकी आवाज से कोई परेशानी नही है तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसे खरीदना भी इतना आसान नही है क्योंकि इस तकनीक की कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपए है।

READ: धोखेबाज प्रेमिका को मिली सजा प्रेमी ने जबरन मुंडवा दिया सिर

इस लड़के ने फूलों के नही इस अनोखे गुलदस्ते से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज