विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़के ने फूलों से नही इस अनोखे गुलदस्ते से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 27 Dec 2016 10:17 AM (IST)

चीन में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे तरीके से प्रपोज किया। उसका तरीका ऐसा अनोखा था कि लड़की मना ही नहीं कर पाई।

News Article Hero Image

बीजिंग। गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिये लड़के नये-नये तरीके ढूंढते रहते हैं वह चाहते हैं कि तरीका ऐसा हो जो गर्लफ्रेंड की न को हां में बदल दे और ताउम्र के लिये यादगार बन जाये। ऐसा ही कुछ चीन में देखने को मिला। चीन में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे तरीके से प्रपोज किया। उसका तरीका ऐसा अनोखा था कि लड़की मना ही नहीं कर पाई।

दरअसल लड़का काफी दिनों से लड़की को प्रपोज करना चाहता था, लेकिन वो चाहता था कि वो पल यादगार बन जाए। उसने काफी सोचने केबाद तरीका खोज निकाला और तमाम लोगों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। वह लड़की के सामने घुटनों के बल बैठ गया और अपने हाथों से गुलदस्ता गर्लफ्रेंड को पकड़ाया। गुलदस्ता देख लड़की ही क्या वहां पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया। ये गुलदस्ता फूलों का नहीं बल्कि नोटों से बना था।

इस गुलदस्ते में सिर्फ और सिर्फ 50 रुपये के नोट लगे थे। लड़की ने भी लड़के के अनोखे तरीके से प्रभावित हो कर उसका प्रपोजल तुरंत स्वीकार कर लिया।

READ: रोबोट पर आया इस लड़की का दिल जल्द करेगी शादी

दुल्हन की जिद के आगे बेबस हुआ दूल्हा, मेहमान भी थे हैरान