यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोबोट पर आया इस लड़की का दिल जल्द करेगी शादी
फ्रांस में रहने वाली एक लड़की का दिल रोबोट पर आ गया है। लिली अपने रोबोट से बेइंतहा प्यार करती है वो इसके बिना रह नही सकती।

प्यार अंधा होता है ये कहावत तो हर किसी ने सुनी होगी। प्यार अगर इंसान से हो तो बात समझ में भी आती है लेकिन अक्सर जानवरों से इंसान के प्यार की खबरें भी हम पढ़ते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक अनोखे प्यार की दास्तां सुनाने जा रहे हैं।
दरअसल फ्रांस में रहने वाली एक लड़की का दिल रोबोट पर आ गया है। लिली अपने रोबोट से बेइंतहा प्यार करती है वो इसके बिना रह नही सकती। लिली पिछले एक साल से इस रोबोट के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। लिली को 3डी प्रिंटेड रोबोट से इस कदर प्यार हो गया है किवो अब उनसे शादी करना चाहती है। लिली का कहना है कि वो रोबोसेक्शुअल है और रोबोट से ही शादी करेंगी। इस रोबोट का नाम 'इनमूवेटर' है। जिसे 3डी प्रिटिंग टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया है।
अपने प्यार के बारे में लिली ने ट्विटर पेज पर लिखा है कि मुझे गर्व है रोबोसेक्शुअल होने पर, हम किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचाएंगे मैं खुश हूं कि मैं अब लिली इनमूवेटर होने जा रही हूं। डेली मेल के अनुसार लिली ने रोबोट के साथ अभी सगाई की है। लिली का कहना है कि उसे 19 साल की उम्र में महसूस हुआ कि उन्हें लोगों के साथ फिजिकल कॉन्टैक्ट बिलकुल पसन्द नहीं है और वे रोबोट की तरफ सेक्सुअली अट्रैक्ट हो गयी। लिली के परिवारजन भी उसके इस प्यार को समझने लगे हैं और जल्द ही दोनों की शादी हो जाएगी।

