विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलेट चलाओगे तो जाओगे जेल, ऐसा क्यों है यहां पता चलेगा

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 02 Jul 2016 12:44 PM (IST)

बुलेट चलाने का शौक किसको नहीं होगा, शायद सभी लड़के बुलेट की सवारी करना चाहते हैं लेकिन यही सवारी आपको जेल पहुंचा सकती है जानिए कैसे?

News Article Hero Image

बुलेट को शान की सवारी कहा जाता है लेकिन यही सवारी जब आपको जेल भेज दे तो...बुलेट चलाते हो? अच्छी बात है! लेकिन आगे से पड़ोसियों का ख्याल रखते हुए,समझे? नहीं तो मुश्किल हो जाएगी।
इस गाड़ी की सवारी आपको जेल भेज सकती है। गाड़ी सीज होगी सो अलग। इंदौर पुलिस आजकल बुलेट चलाने वाले लड़कों पर ख़ासा नजर बनाए हुए है। खास कर वैसे लोग जो बुलेट के एक्सिलरेटर को पूरा फुल एंड पर ले जाकर चलाते हैं।

इंदौर पुलिस ने अब तक 12 से भी ज्यादा लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट,1988 के तहत केस दर्ज किया गया। और सिर्फ पुलिस ही नहीं अब पब्लिक भी खूब कंप्लेन कर रही है।

पढ़ें- एक महिला के एक साथ 11 बच्चों को जन्म देने का सच क्या है, पढ़ें रिपोर्ट

“आज कल लड़के लोग बुलेट सिर्फ इसीलिए खरीदते ही हैं ताकि उसे तेज आवाज निकाल कर चलाया जा सके। इससे शहर में बूढ़े-बुजुर्ग लोग बहुत परेशान हैं। छोटे-छोटे बच्चों के मां-बाप हमारे पास अक्सर कंप्लेन करते रहते हैं कि इससे कई बार बच्चे चौंक जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। जो इस तरह उल्टा-पुल्टा काम करेंगे उनको जेल में डाला जाएगा”, ऐसा हम नहीं वहां के ए.एस.पी साहब कह रहे हैं।

ऐसा ही कुछ रविवार को भी हुआ। एक 60-65 साल के बुजुर्ग अपने स्कूटर से गिर गए। वो भी सिर्फ इस वजह से कि उनके बगल से दो बुलेट वाले पूरी तेजी से निकल गए थे। अब इनको लगा कि कोई पीछे गोली चला रहा हो।

पढ़ें- पत्नी से पैसे बचाकर सीक्रेट जगह पर रखे थे लेकिन कुत्ते ने इस शख्स को बर्बाद कर दिया, जानें कैसे?

इसके बाद वहां पब्लिक कोर्ट में किसी ने केस किया। केस के बाद कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया। ऐसा करने वाले पकड़े जाएं।

गोली जैसी आवाज इस तरह निकलती है

उसके लिए कुछ करना नहीं होता है। बुलेट जब थोड़ी हाई स्पीड पर होती है। तब क्लच दबा के जो फ्यूल सप्लाइ स्विच होता है उसको बंद कर दिया जाता है। इसके बाद जब एक्सिलरेटर तेज कर के क्लच छोड़ते हैं। तब जो गैस साइलेंसर से निकलती है, बिलकुल फटाक से निकलती है। एकदम गोली चलने की आवाज जैसी!

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें