विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेंडियर बने विमान के मुसाफिर

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 18 Mar 2017 09:53 AM (IST)

रूस के साइबेरिया में इन रेंडियरों का एक बड़ा समारोह होता है। इसमें उनकी दौड़ समेत कई अन्य खेल होते हैं। साइबेरिया में बर्फ जमी रहती है और सड़क के रास्ते वहां जाना मुश्किल होता है।

रेंडियर बने विमान के मुसाफिर
रेंडियर बने विमान के मुसाफिर

मॉस्को, एजेंसी। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ इंसान ही विमान से सैर कर सकते हैं, तो आप गलत हैं। जी हां, यहां तो विमान का सफर करने का मौका 20 रेंडियरों को भी मिला। यह सफर भी कोई ऐसा-वैसा सफर नहीं था बल्कि उन्हें उनके एक समारोह में ले जाया जा रहा था।
दरअसल रूस के साइबेरिया में इन रेंडियरों का एक बड़ा समारोह होता है। इसमें उनकी दौड़ समेत कई अन्य खेल होते हैं। साइबेरिया में बर्फ जमी रहती है और सड़क के रास्ते वहां जाना मुश्किल होता है।
इसलिए इन रेंडियरों को विमान से ले जाया गया। उनको सफर के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए बाकायदा कर्मी नियुक्त किए गए।
उन्होंने रेंडियरों को सफर के दौरान खाना खिलाया और पानी भी पिलाया। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।