यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यहां रंग-बिरंगा तोता बेच रहा है घर
ब्रिटेन के बोल्टन शहर के प्रॉपर्टी डीलर ने भी एक घर बेचने के लिए अनोखा तरीका चुना।

लंदन, एजेंसी। किसी चीज को बेचने के लिए उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध करना जरूरी होता है। इसके लिए लोग एक से बढ़कर एक तरीके अपनाते हैं। ब्रिटेन के बोल्टन शहर के प्रॉपर्टी डीलर ने भी एक घर बेचने के लिए अनोखा तरीका चुना। उसने एक शख्स को तोते की पोशाक पहनाकर घर के अलग-अलग हिस्सों में उसकी तस्वीरें लीं और इंटरनेट पर डाल दीं।
दरअसल उस प्रॉपर्टी डीलर ने घर को बेचने के लिए कई बार घर की तस्वीरें इंटरनेट पर डालीं, लेकिन किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई।
तब उसे लगा कि तस्वीरों को रोचक बनाना चाहिए। इसके लिए उसने रंग-बिरंगे तोते की मदद ली।
आखिरकार उसकी कोशिश कामयाब हुई। रंग-बिरंगे तोते वाली घर की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
इतना ही नहीं इस अनोखे विज्ञापन के लिए लोग प्रॉपर्टी डीलर की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 37 वर्र्षों से ये जापानी कपल पहन रहा है मैचिंग कपड़े

