विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टूडेंट और टीचर के रोमांस पर पाबंदी की मांग

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 02 Jun 2016 06:16 PM (IST)

आए दिन हम सुनते रहते हैं कि शिक्षक और छात्र के बीच अक्सर संबंध बन जाते हैं। इन्ही संबंधों पर बैन लगाने की बात हुई है क्या ये सही है या गलत, पढ़ें...

News Article Hero Image

चीन में एक प्रोफेसर ने यूनिवर्सिटी कैंपस में शिक्षकों और छात्रों के बीच के रोमांस पर पाबंदी लगाने की मांग की है। उनकी यह मांग बहुत हद तक कुछ अमेरिकी विश्वविद्यालयों के रुख की तरह है।

चाइना यूथ डेली में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफसर यान यिमिंग ने कहा कि चीन के हायर एजुकेशन में शिक्षकों और छात्रों के बीच अनैतिक संबंध एक बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के बीच रोमांस पर पूरी तरह पाबंदी की मांग की है।

यान ने कहा है कि अमेरिका में पहले से ही यह मान्यता है कि शिक्षकों और छात्रों को रोमांटिक रिश्ते नहीं विकसित करना चाहिए।

पढ़ें- यहां ईंट या पत्थरों से नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों से बने हैं घर

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की तुलना में चीन के लोगों ने शिक्षक और छात्र के बीच रोमांस पर अधिक सहिष्णुता दिखाई है और इंटरनेट उपयोग करने वाले 90 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कैंपस में प्यार करने की आजादी पर पाबंदी नहीं लगानी चाहिए।

पढ़ें- देखिए क्या हुआ जब मॉल में लोग पी गए मेंढक का पानी

इंटरनेट यूजर्स ने इस बारे में कई हस्तियों का हवाला दिया है। उन्होंने 20वीं सदी के लेखक लू शून का जिक्र किया जिनकी एक छात्रा से उनका एक बेटा था।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें