विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर खुले आसमान के नीचे सो रहे हो तो आपको दिखेगा Honeymoon!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 05:11 PM (IST)

हेडलाइन पढ़कर चौंक गए ना...लेकिन ये बात बिल्कुल सच है आप अगर इस मौके को खो देंगे तो ऐसा नजारा आपको देखने को नहीं मिलेगा। तो हो जाइए तैयार।

News Article Hero Image

20 जून 2016 ये तारीख बेहद खास है, ये साल का सबसे बड़ा दिन होगा वो इसलिए क्योंकि आज शाम को जब आप अपनी छत पर खुली हवा में बातें कर रहे होंगे तो उस वक्त आपको जो चंद्रमा दिखेगा वो कोई आम नहीं होगा बल्कि खास होगा। हम जब खुले आसमान को देखते हैं तो कुछ ना कुछ गतिविधियां नोटिस करते हैं और आज अगर ये नोटिस नहीं किया को फिर क्या किया।

दरअसल आज जो चंद्रमा आप देखेंगे वो इसलिए खास है क्योंकि वो आपको स्ट्रॉबेरी के कलर का नजर आएगा। ये नजारा आपको बार-बार देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा सालों बाद संभव हो पाया है।

पढ़ें- यही वो फल है जो इस देश में अपराध बढ़ा रहा है!

बेहद अनूठे 'स्ट्रॉबेरी मून' का नजर आना सालों बाद संभव हो पाया है। किसानों के पंचांग के अनुसार, 'निक नेम' 'स्ट्रॉबेरी मून' देने की वजह है, स्ट्रॉबेरी उगाने के सीज़न यानि जून के महीने में पूर्ण चांद का दिखना। दुनिया के कुछ हिस्सों में इसे 'रोज मून', 'लॉन्ग नाइट मून', 'हॉट मून', 'हनी मून' भी कहा जाता है। हनी मून कहने के पीछे की वजह है, इस सीज़न में ज़्यादातर शादियों का होना।

इस बार का स्ट्रॉबेरी मून खास इसलिए भी है क्योंकि आज ये संक्रांति के साथ निकलेगा। ऐसा होना दुर्लभ होता है और पंचांग के अनुसार, इसे देखने के लिए कम से कम 70 साल इंतज़ार करना पड़ता है। जबकि Earthsky के अनुसार, ये अनूठा चांद 1967 में नजर आया था।

पढ़ें- जानिए विदेशी धरती पर पहली बार कब उतरी थी एयर इंडिया की फ्लाइट

किसान पंचांग के विद्वान व खगोल स्तम्भकार Bob Berman लिखते हैं कि 'एकदम संक्रांति के समय ही इस पूर्ण चांद का आकाश पर नजर आना, केवल सूर्यास्त के बाद इसके उगने के मामले में ही नहीं, बल्कि इसे कई मामलों में सूरज के विपरीत बना देता है।'

बर्मन कहते हैं कि सूर्य उच्च और चन्द्रमा निम्न स्थिति में होता है। नतीजतन पूर्ण चन्द्रमा की रोशनी में इस पर सूर्य का गोल्डन शेड आ जाता है। ये इसे असली 'हनी मून' बनाता है। ऐसी दुर्लभ घटना दोबारा अगली पीढ़ी के जीवन में ही संभव हो सकेगी। लोग आज 6:34 मिनट पर इसे टेलीस्कोप के माध्यम से देख सकेंगे।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें