विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यही वो फल है जो इस देश में अपराध बढ़ा रहा है!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 18 Jun 2016 06:38 PM (IST)

एक ऐसा फल है जो एक देश में क्राइम बढ़ा रहा है! है ना अजीब बात आप भी सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है।

News Article Hero Image

किसी फल की कमी की वजह से लोग अपराध कर रहे हैं, यह सुनकर आपको हैरानी होगी, मगर यह एक हकीकत है।

प्रशांत महासागर में कीवियों वाले देश न्यूजीलैंड में लोग एवोकैडो फल की कमी की वजह से चोरियां कर रहे हैं। इस फल की अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर काफी मांग है। यह फल यहां का काफी लोकप्रिय फल है। बीते साल इसकी पैदावार कम हुई है, जिससे यहां के बागानों से बड़े पैमाने पर इन फलों की चोरी की जा रही है।

पढ़ें- नहीं मिले हो तो मिल लो...असली हल्क से, यकीन नहीं आता तो देख भी लो

हालत यह हो गई है कि अब इसकी कालाबाजारी तक हो रही है। इस साल इस देश के नॉर्थ आइलैंड में अभी तक 40 बड़ी चोरियां हो चुकी है। फायदे और मुनाफ के चक्कर में लोग चोरियां कर रहे हैं।

एक फल की कीमत 250-300 रुपए

पैदावार की कमी की वजह से इस फल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पूरे न्यूजीलैंड में इन्हें बेहद ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। बाजारों में एक फल की कीमत 250 रुपए से लेकर 300 रुपए तक जा पहुंची है।

खेतों में लगा रहे अलार्म

इन फलों को उगाने वाले उत्पादक अपने फलों के ढेर को लोगों की नजरों से छिपाकर रख रहे हैं, ताकि चोरों की उन पर नजर न पड़े। ये लोग कंबलों, कपड़ों और गत्तों से इन ढेरों को छिपाकर रखते हैं। बागान मालिक अपने बागों में अलार्म और ऑटोमेटिक लाइटें लगा रहे हैं, ताकि चोरों को भगाया जा सके।

चुराए गए फलों के सड़ने का है खतरा

हालांकि इन फलों को चुराने के बाद इन्हें सहेजने में भी काफी मुश्किलें आती हैं। अकसर तो ये सड़ जाते हैं। सही से नहीं रखने पर ये जहरीले भी जाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने में है मददगार

ये फल भूमध्यसागरीय जलवायु में ज्यादा होते हैं, हालांकि प्रशांत महासागर के भी न्यूजीलैंड, ऑस्टे्रलिया जैसे देशो में भी ये पाए जाते हैं। इनका सलाद, और खान-पान में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी कमी आती है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें