विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मात्र 3 वर्ष की दिखने वाली रेजिता की उम्र जान हैरान हो जाएंगे आप

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Fri, 03 Mar 2017 08:55 AM (IST)

आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की में बता रहे हैं जिसकी उम्र 24 वर्ष है लेकिन उसका शारिरिक विकास मात्र 3 वर्ष के बच्चे के बराबर हुआ है।

मात्र 3 वर्ष की दिखने वाली रेजिता की उम्र जान हैरान हो जाएंगे आप
मात्र 3 वर्ष की दिखने वाली रेजिता की उम्र जान हैरान हो जाएंगे आप
किसी भी माता-पिता के लिए ये बहुत सुखद अनुभव होता है कि उनके घर जन्मा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब बच्चे को जन्म से ही शारिरिक समस्याएं होती हैं। 
आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की में बता रहे हैं जिसकी उम्र 24 वर्ष है लेकिन उसका शारिरिक विकास मात्र 3 वर्ष के बच्चे के बराबर हुआ है। दरअसल रेजिता अरियन्ति नाम की ये लड़की एक अज्ञात बीमारी से ग्रसित है। इसका वजन 20 किग्रा. है और लंबाई केवल 87 सेंमी. है। वह कुछ बोल भी नही पाती, लेकिन उसकी मां उसकी बातें समझती है। 
शारिरिक विकास ठीक  से न होने के कारण जब भी कोई रेजिता को देखता है तो उसे 3 साल की बच्ची ही समझता है।
 रेजिता के माता-पिता को 2 साल तक तो बच्ची के असामान्य होने का पता ही नही चला। जब उन्हें ऐसा महसूस हुआ तब तक तो काफी देर हो चुकी थी।
दिखने में असामान्य के बावजूद भी इस बच्ची के बॉडी ऑर्गन सामान्य लड़कियों की तरह ही है, उसे हर माह पीरियडस भी होते हैं। 
महिलाओं की तरह उसे भी सजने-संवरने नेल पॉलिश और लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक है।