विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां सिर्फ औरतें ही चलाती हैं 4000 दुकानें

By Babita kashyapEdited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 04:50 PM (GMT+05:30)

मणिपुर के इम्फाल में एक ऐसी मार्केट है जिसे केवल महिलाएं ही चलाती हैं। 4000 दुकानों वाली इस मार्केट में एक भी पुरुष काम नही करता।

News Article Hero Image

महिलायें हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। आज हम आपको भारत में ही एक ऐसी मार्केट के बारे में बता रहे हैं जिसे सिर्फ महिलायें ही चलाती हैं।

वूमेन्सवेब डॉट इन के अनुसार मणिपुर के इम्फाल में एक ऐसी मार्केट है जिसे केवल महिलाएं ही चलाती हैं। 4000 दुकानों वाली इस मार्केट में एक भी पुरुष काम नही करता। एशिया में महिलाओं का इससे बड़ा मार्केट कोई दूसरा नही है। इस मार्केट को मदर्स मार्केट भी कहा जाता है।

यहां हजारों की संख्या में रोज ग्राहक आते हैं। यहां एकत्रित होकर लोग सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय विषयों पर चर्चा भी करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मार्केट राजाओं के जमाने से है।

तब 'लैलपÓ नाम की एक ऐसी परंपरा थी जिसमें मैती कम्युनिटी के पुरुषों को राजा के दरबार में काम करने के लिए अक्सर बुला लिया जाता था। जिसकी वजह से महिलाओं पर बाकी काम की जिम्मेदारी आ गई। महिलाएं ही खेती भी करने लगीं और दुकानें भी चलाने लगीं। इसके बाद से यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में भी निभाया जाने लगा।

हालांकि, मार्केट के कुछ नियम भी हैं जैसे यहां कसिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही काम करने दिया जाता है। समय-समय पर मार्केट के नियमों में फेरबदल तो होता रहता है लेकिन अब भी इन दुकानों पर महिलाओं का ही राज चलता है।

व्हेल के पेट में जाकर भी जिंदा बचा मछुवारा