विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डर के मारे लोग इस कुंए के पास नहीं जाते, इसका पानी चीजों को बना देता है पत्थर

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:44 AM (IST)

दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी हुई है अब इस खबर को ही ले लो...एक जगह है जहां पर एक कुंआं है जिसका पानी चीजों को पत्थर बना देता है, यकीन नही हो रहा है ना...तो पढ़ो इस खबर को हो जाएगा।

News Article Hero Image

दुनियाभर में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनका जिक्र आते ही लोग आज भी खौफ खा जाते हैं। ऐसा ही एक कुआं दुनियाभर में अपने पानी के लिए जाना जाता है। कहते हैं इस कुएं के पानी में जो कुछ भी गिरता है, वह पत्थर में तब्दील हो जाता है। इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित इस कुएं को स्थानीय लोग दैत्य का कुआं मानते हैं।

डर के मारे नहीं जाते कुएं के करीब...
इस कुएं में गिरने वाली पत्तियां, लकड़ियां या फिर जीव सब कुछ पानी के गिरने के कुछ समय बाद पत्थर में बदल जाता है। नदी के किनारे स्थित इस कुएं के पास कोई भी इंसान जाना पसंद नहीं करता। लोगों का कहना है कि अगर वे भी इस कुएं के संपर्क में आए, तो वह भी पत्थर में तब्दील हो जाएंगे। हालांकि, इसका रहस्य अब भी अनसुलझा है।

पढ़ें- आप किस उम्र में बनेंगे दौलतमंद हाथ की इस रेखा से चलेगा पता

टूरिस्ट आते हैं दोबारा, लेकिन क्यों?
एडवेंचर ट्रिप पर आने वाले लोग यहां अपना कुछ सामान छोड़ जाते हैं और फिर कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं। यहां आज भी 18वीं सदी के विक्टोरियन टॉप हैट जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। टैडी बियर, साइकिल और केतली जैसी ये चीजें अब पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं।

पढ़ें- गजब की बात: ये लड़की अपनी मां से सिर्फ डेढ़ साल छोटी है, जानिए कैसे?

अब यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता जा रहा है और लोग कुएं से गिरते पानी के नीचे अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि बाद में उसे पत्थर में बदलता देख सकें। वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि इस कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे हर चीज पत्थर बन जाती है। हालांकि लोग इसे सामान्य कुआं नहीं मानते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें