विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप किस उम्र में बनेंगे दौलतमंद हाथ की इस रेखा से चलेगा पता

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 25 Jul 2017 02:36 PM (IST)

भाग्य और हृदय रेखा को काटने वाली रेखा को भी धन रेखा माना जाता है। इसके अलावा आपके हाथ में

आप किस उम्र में बनेंगे दौलतमंद हाथ की इस रेखा से चलेगा पता
आप किस उम्र में बनेंगे दौलतमंद हाथ की इस रेखा से चलेगा पता

हर व्यक्ति की एक दबी हुई इच्छा रहती है कि वो अमीर बने। साथ ही कुछ लोग अपना भाग्य जानने के लिए हाथों की रेखाएं भी देखते हैं, लेकिन हाथों में फैली कई रेखाओं के बीच उन्हें पता नहीं चल पाता कि आखिर उन्हें धन लाभ होगा या नहीं। लेकिन गौर किया जाए तो बिना ज्योतिषि को दिखाए आप जान सकते हैं कि आपके हाथ में धन योग है या नहीं। साथ ही किस उम्र में धन लाभ की संंभावनाएं हैं।

हर किसी के हाथ में होती है अलग-अलग धन रेखा
हथेली में धन रेखा जीवन रेखा की तरह हर व्यक्त‌ि की हथेली में एक स्‍थान से शुरू नहीं होती है। व्यक्त‌ि की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्‍थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से म‌िलकर बनी होती है। भाग्य और हृदय रेखा को काटने वाली रेखा को भी धन रेखा माना जाता है। इसके अलावा आपके हाथ में छोटी-छोटी रेखाओं में भी धन प्राप्ति की संभावनाएं छुपी होती है।

पढ़ें- क्या आपको पता है...आप अपनी पत्नी के हैं चौथे पति!

कर्म हाथ को देखकर जानें ‘धन रेखा’
बहुत से लोग यह मानते हैं क‌ि पुरुषों का दायां हाथ देखना चाह‌िए और लड़क‌ियों की बायीं, लेक‌िन आप ऐसा न करें। आप उस हथेली को देख‌िए जो आपका कर्म हाथ है यानी अगर आप दाएं हाथ से जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों को करते हैं तो दायीं हथेली और बाएं हाथ से काम करते हैं तो बायीं हथेली देख‌िए। यह बात स्‍त्री पुरूष दोनों के ल‌िए समान रूप से लागू होती है।

इस उम्र में शुरू होगा धन का आगमन
1. अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्त‌िष्क रेखा से म‌िलकर M आकृत‌ि बन रही है, तो यह संकेत है क‌ि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब यह भी होता है क‌ि आपके जीवन में धन का आगमन व‌िवाह के बाद तेजी से होगा। व‌िवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नत‌ि की ओर बढ़ना शुरू करेंगे।

पढ़ें- इस यूनिवर्सिटी में चल रही है रोमांस की क्लास, आप गए कि नहीं!

2. अंगूठे के पास से न‌िकलकर रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो इसका मतलब है क‌ि आप अपने परिवार के सदस्यों की पैतृक संंपत्ति क‌िसी स्‍त्री के सहयोग से प्राप्त कर सकते हैं। इसका अर्थ ये है कि आप 20-25 वर्ष की उम्र में अमीर बन सकते हैं।
3. आपकी हथेली में भाग्य रेखा से न‌िकलकर एक रेखा सूर्य पर्वत पर पहुंच रही है तो आप आर्थ‌िक मामलों में भाग्यशाली होंगे। आप सामाज‌िक क्षेत्र में प्रत‌िष्ठ‌ित भी होंगे. साथ ही किसी भी उम्र में धन आगमन की संभावनाएं खुली रहेगी।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें