Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस लड़की की बर्थ डे पार्टी के हो रहे हैं चर्चे, हजारों लोग हुए शामिल

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Fri, 30 Dec 2016 09:47 AM (IST)

    लड़की के पिता ने सोशल मीडिया साइट पर बर्थ डे इनविटेशन पोस्ट कर दिया बस फिर क्या था हजारों मेहमान पार्टी में पहुंच गये। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मैक्सिको में एक लड़की अपनी 15वीं वर्षगांठ पर इतनी प्रसिद्ध हो गयी कि हर तरफ उसके ही चर्चे होने लगे। हुआ यूं कि लड़की के पिता ने सोशल मीडिया साइट पर बर्थ डे इनविटेशन पोस्ट कर दिया बस फिर क्या था हजारों मेहमान पार्टी में पहुंच गये।

    दरअसल मैक्सिको में बेटियों की 15वीं वर्षगाठ पर काफी बड़ा आयोजन किया जाता है। रूबी के परिवार वालों ने भी ऐसा ही किया लेकिन आर्थिक रूप से इतने मजबूत न होने के कारण उन्होंने फेसबुक पर अपनी बेटी के बर्थ डे पार्टी के आयोजन का इनविटेशन पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट के अंत में कहा गया था कि आप सभी बर्थ डे पार्टी में आमंत्रित हैं। दरअसल ये इनविटेशन उन्होंने अपने समुदाय के लिए पोस्ट किया था। लेकिन एक फोटोग्राफर ने इस वीडियो को शेयर कर दिया वीडियो लोगों को बहुत पसंद आया लेकिन बर्थ डे पार्टी में आने वाले मेहमानों की संख्या भी काफी बढ़ गयी।

    READ: इस लड़के ने फूलों के नही इस अनोखे गुलदस्ते से किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

    ऊबर बेबी के पहले जन्मदिन में शामिल हुआ ये खास मेहमान तोहफे में दी 8 लाख की स्कॉलरशिप