Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देखिए अनोखा विरोध प्रदर्शन, जब प्रदर्शनकारियों ने किया 'नागिन डांस'

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 13 May 2016 11:26 AM (IST)

    इन लोगों ने नागिन डांस ही क्यों चुना, इसके पीछे भी एक लॉजिक है। वो ये कि जिस सड़क को बनवाने के लिए इन लोगों ने अर्जी लगाई थी उसकी हालत इतनी खराब है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपने विरोध प्रदर्शन तो कई तरह के देखे होंगे लेकिन ऐसा विरोध प्रदर्शन नहीं देखा होगा जिसे देखने के बाद आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएं। यकीन नहीं आता ना तो रुको हम आपको दिखाएंगे ऐसा ही अनोखा विरोध प्रदर्शन।

    पढ़ें- कुछ तो हुआ है तभी तो हंगामा हुआ हैः बिल्ली की आंखों ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका

    सरकारी महकमों को अर्जियां लिख लिखकर परेशान हो चुके लोग अक्सर विरोध प्रदर्शन पर उतर आते हैं। कोई जंतर मंतर पर धरना देता है तो कोई नारेबाजी करता है। लेकिन विरोध प्रदर्शन का ये तरीका शायद ही आपने देखा और सुना हो। ये प्रदर्शन देखखर आप आक्रोशित नहीं, बल्कि हंसते हंसते लोटपोट हो सकते हैं।

    पढ़ें- मिलिए इस बच्चे से जिसके ऑटो में सलमान से लेकर संजय तक कर चुके हैं सफर, मुंबई जाना तो...

    पढ़ें- रोमांचक जगह जाने से पहले इस वीडियो को एक बार जरूर देख लें

    महाराष्ट्र के बुल्ढ़ाणा जिले में खराब सड़कों की वजह से परेशानियां उठा रहे लोगों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तमामा अर्जियां लिखीं लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो इन्होंने भी विरोध प्रदर्शन किया लेकिन एक अनोखे अंदाज में। प्रदर्शनकर्ता पीडब्ल्यूडी ऑफिस में जाकर नागिन की तरह बलखाने लगे।

    पढ़ें- पाकिस्तान में चूहे मारो और ईनाम में पाओ 25 रुपये

    लेकिन इन लोगों ने नागिन डांस ही क्यों चुना, इसके पीछे भी एक लॉजिक है। वो ये कि जिस सड़क को बनवाने के लिए इन लोगों ने अर्जी लगाई थी उसकी हालत इतनी खराब है कि उन्हें नागिन की तरह सड़क पर उधर से उधर यानि लहराते हुए सफर करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    तो भइया हम तो आपके लिए ऐसी ही अनोखी खबर लेकर आते हैं जिसे पढ़ने के बाद आप लोगों का मन खुश हो जाए।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें