यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिलैक्स करने के लिए ये अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं जापानी
जापान में रिलैक्स होने के लिए इंसान को यहां बड़े से कपड़े में कसकर बांध दिया जाता है। इसे ओटाना माकी कहते हैं जिसका मतलब है एडल्ट रैपिंग।

शरीर को रिलैक्स करने के लिए आप ताजी हवा में सैर करते हैं, योगा करते हैं या कभी-कभी खूबसूरत वादियों में घूमने भी निकल जाते हैं। लेकिन जापान में रिलैक्स करने का ये तरीका एक दम अलग है।
जापान में रिलैक्स होने के लिए इंसान को यहां बड़े से कपड़े में कसकर बांध दिया जाता है। इसे ओटाना माकी कहते हैं जिसका मतलब है एडल्ट रैपिंग। इस प्रक्रिया के दौरान किसी को सांस लेने में दिक्कत ना हो इसलिए कपड़ा ही ऐसा चुना जाता है जिससे हवा पास हो सके। इसे हाल ही में जापानी टीवी पर दिखाया गया है।

जापानियों का मानना है कि इस तरीके से बॉडी को रिलैक्स होने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया के दौरान इंसान को ऐसा महसूस होता है जैसे वह अपनी मां की कोख में हो।
जापान में समय-समय पर ऐसे तरीके ढूंढे जाते हैं जिससे अपनी जिंदगी से परेशान इंसान रिलैक्स हो सके। इसके पीछे कारण ये है कि जापान में सुसाइड रेट अन्य देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
READ: यहां जो इस दर्द को बर्दाश्त कर लेता है वही व्यस्क माना जाता है
