विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन मोहतरमा ने अपने ब्यॉयफ्रेंड से बदला लेने के चक्कर में दूसरे की गाड़ी में आग लगा दी!

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Tue, 06 Sep 2016 05:12 PM (IST)

धोखा खाए शख्स से दूर रहना चाहिए लेकिन अगर किसी ने प्यार में धोखा खाया हो तो उससे बहुत दूर रहना चाहिए अब इस बेचारे शख्स की क्या गलती थी कि उसकी कार में आग लगा दी।

News Article Hero Image

प्यार एक ऐसी चीज होती है जो इंसान से कुछ भी करा सकता है। जहां प्यार है वहां नफरत भी है और जब प्यार नफरत में बदल जाए तो समझ लो कि नुकसान दोनों तरफ से ही होना है ऐसे कई मामले आपको मिल जाएंगे जिसमें बदले ने सबकुछ तबाह करके रख दिया।

अब इसी मामले को उठा कर देख लो। इन मोहतरमा को अपने ब्यॉयफ्रेंड से बदला लेना था। इन्होंने आव देखा ना ताव कार में आग लगा दी। लेकिन इन्हें पता ही नहीं था कि ये कार उनके ब्यॉयफ्रेंड की नहीं बल्कि किसी और की है। मतलब प्यार में धोखा खाई इस लड़की ने बदला लेने के लिए दूसरे की कार में आग लगा दी।

पढ़ें- इस लड़की की आंखों से निकलते हैं लकड़ी और तांबे के टुकड़े

मामला फ्लोरिडा का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में महिला को साफ देखा जा सकता है। फुटेज में दिख रहा है कार में आग लग रही है और ये महिला कोई चीज आग में डालकर उसे बढ़ा रही है। जब कार मालिक को पता चला कि उसकी कार में आग लग गई है तो वो दौड़ा दौड़ा पानी लेकर आया और आग को काबू करने की कोशिश की लेकिन आग इतनी ज्यादा लगी हुई थी कि बुझी ही नहीं।

मामले में Carmen Chamblee नाम की इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसको लगा कि ये कार उसके ब्यॉयफ्रेंड की है तो उसने उसमें आग लगा दी। तो वहीं कार मालिक से पूछताछ में पता चला कि वो इस लड़की को जानता तक नहीं है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें