विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद को मरा देख फिर हो गयी मौत का शिकार ये महिला

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Tue, 10 Jan 2017 09:31 AM (IST)

रूस में एक ऐसा अनोखा वाक्या देखने को मिला। यहां एक मृत महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी कि तब अचानक वो महिला उठकर बैठ गयी।

News Article Hero Image

एक बार मरने के बाद फिर जिंदा होने की कहानियां तो हम अक्सर सुनते हैं। लेकिन रूस में एक ऐसा अनोखा वाक्या देखने को मिला। यहां एक मृत महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी कि तब अचानक वो महिला उठकर बैठ गयी।

पत्नी को जिंदा देख पति की खुशी का ठिकाना न रहा और वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल की ओर भागा। महिला को अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया। वहां वह केवल 12 मिनट ही जीवित रह सकी। डॉक्टर्स का कहना था कि हॉर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है, हो सकता है कि अपना अंतिम संस्कार देख उसके दिल पर इसका प्रभाव पड़ा हो।

दरअसल इससे पहले सीने में दर्द की वजह से अपने घर में गिर गई थीं। जिसके बाद उनके पति उन्हें पास के अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

लोग चाहे इसे चमत्कार मान रहे हो लेकिन महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी के साथ हुआ हादसा अस्पताल की लापरवाही का ही नतीजा था।

READ: मालिक की मौत पर गमगीन हुआ घोड़ा देखने वालों कि हुई आंखें नम

इंसानों का मांस खाता था ये राष्ट्रपति, फ्रिज में रखता था उनके कटे अंग