विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां शादी करनी है तो दूल्हे को करना पड़ता है ये खतरनाक काम

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Wed, 04 Jan 2017 12:18 PM (IST)

इस परंपरा के मुताबिक, शादी करने से पहले लड़के को दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल मछली का दांत दुल्हन के पिता को देना होता है। सालों से फिजी में इस तबुआ परंपरा को लोग निभाते आ रहे हैं।

News Article Hero Image

शादी-विवाह को लेकर अक्सर हम अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में सुनते हैं। कहीं ये रस्में हंसाने वाली होती हैं तो कभी ये रस्में कुछ अटपटी भी होती है। कुछ ऐसी ही रस्म निभायी जाती है फिजी में।

अपनी इस अजीबोगरीब तबुआ नाम की परंपरा को लेकर ये देश काफी चर्चा में रहता है। इस परंपरा के मुताबिक, शादी करने से पहले लड़के को दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल मछली का दांत दुल्हन के पिता को देना होता है। सालों से फिजी में इस तबुआ परंपरा को लोग निभाते आ रहे हैं।

लोगों का मानना है कि यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि लड़का संपन्न परिवार से है। इस अनूठी परंपरा के मुताबिक, यहां प्यार की सच्चाई इससे ही मानी जाती है जब कोई लड़का अपनी होने वाली दुल्हन के लिए समुद्र की सैकड़ों फीट गहराई में जाकर व्हेल मछली का दांत तोड़ उसकेपिता को देता है।

राजस्थान पत्रिका के अनुसार इस परंपरा को फिजी में काफी घूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस तरह के विवाह को देखने और शामिल होने के लिए लोग काफी संख्या में मौजूद होते है। आपको बता दें कि व्हेल दुनिया की सबसे विशालकाय मछली है, जो समुद्र में सबसे गहरे में पानी में रहती है। अब ऐसे में उसका दांत तोड़ लाना वाकई एक जोखिम भरा काम है।

READ: आखिर क्यों साइकिलों पर सवार हुए 258 दूल्हे

गरीबों के लिये यहां लगता है दुल्हनों का बाजार