विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार गांधी जयंती पर खत्म हो जाएगी दुनिया! इस संत ने की है भविष्यवाणी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Fri, 09 Sep 2016 02:57 PM (IST)

दुनिया खत्म होने की बाते तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं। लेकिन इस बार कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने दुनिया ख़त्म होने का जो खुलासा किया है।

News Article Hero Image

दुनिया खत्म होने की बाते तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं। लेकिन इस बार कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने दुनिया खत्म होने का जो खुलासा किया है यह वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो अगले महीने गांधी जयंती के दिन महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।

हैरल्ड कैपिंग ने 2 अक्टूबर को दुनिया खत्म होने की करी भविष्यवाणी
कैलिफोर्निया के इस संत ने अंको को जोड़ने और तोड़ने के बाद हिसाब लगाकर चेतवानी दी है कि 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा। हैरल्ड कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।

पढ़ें- मेल बॉडीगार्ड्स बहुत देखे होंगे अब देखिए दुनिया की पहली फीमेल बॉडीगार्ड

89 वर्षीय संत हैरल्ड कैपिंग पूर्व में सिविल इंजीनियर भी रह चुकें हैं। कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है। 70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित कर लिया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।

पढ़ें- बाप रे बाप! इस पिता ने कर ली अपनी ही बेटी से शादी

कैपिंग का दावा है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।

आप को बता दें कि इसके पहले भी एक बार कैपिंग ने दुनिया के खत्म होने की तारीख 6 सितंबर, 1994 निश्चित की थी था। हालांकि बाद में उन्होंने तर्क दिया था की गणना करने में खामियां थी। अब उन्होंने या नई तारीख घोषित की है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें