विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेल बॉडीगार्ड्स बहुत देखे होंगे अब देखिए दुनिया की पहली फीमेल बॉडीगार्ड

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Thu, 08 Sep 2016 01:02 PM (IST)

आपने ज्यादातर पुरुषों को बॉडीगार्ड के रूप में देखा होगा लेकिन इस महिला ने लोगों की सोच को बदल दिया और दुनिया की पहली महिला बॉडीगार्ड बनकर दिखाया...तो आप भी जानिए इस महिला की कहानी।

News Article Hero Image

अभी तक आपने कई पुरुषों को तो बॉडीगार्ड के रूप में तो देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक महिला बॉडीगार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दुनिया पहली महिला बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मिस्र में रहने वाली हिन्द वाजिह ओथमन की, जिन्होंने मिस्र में महिलाओ की छवि बदलने की कोशिश की है।

महिला बॉडीगार्ड के रूप में है फेमस
आपको बता दें कि मिस्र जहां महिलाओं को बड़े पैमाने पर भेदभाव और यौन उत्पीड़न के चेहरे में देखा जाता है। वहां एक महिला नें सीमा रेखा को पार कर दुनिया को चुनौती दी और एक पेशे में प्रवेश किया है जो आमतौर पर पुरुष प्रधान के रूप में माना जाता है।

पढ़ें- इन मोहतरमा ने अपने ब्यॉयफ्रेंड से बदला लेने के चक्कर में दूसरे की गाड़ी में आग लगा दी!

हिंद वाजिह ओथमान देश की पहली आधिकारिक तौर पर प्रमाणित महिला बॉडीगार्ड है। हिंद वाजिह ने बताया कि महज 14 साल की उर्म से मार्शल आर्टस की ट्रेनिंग ले रही है। शुरू में उन्हे लोगो द्वारा की गई अपमान जनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। लेकिन जब लोगो नें उनका काम देखा तो वह आश्चर्य चकित हो गऐ।

हिंद वाजिह एक स्थानिय फुटबॉल टीम की पहली महिला कोच भी रह चुकी है। इन्हें मशहूर हस्तियों और राजदूतों की रक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया है और यह अन्य महिलाओ को भी सिखाती है कि कैसे खुद का बचाव किया जाता है।

पढ़ें- मिलिए करोड़पति मुर्गी से जिसके पास हैं लग्जरी गाड़ियां और सोने का बिस्तर

बीबीसी ने इस महिला बॉडीगार्ड की जिंदगी पर एक डाक्युमेंटरी भी बनाई है जिसमें इस जांबाज महिला के संघर्षो को दर्शाया गया है। आपको बता दें मिस्र में ये पहला मामला है जब कोई महिला ने ऐसा काम चुना हो।

इस महिला का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। यह वीडियो पिछले कुछ सप्ताह पहले अपलोड किया गया था, जिसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में ये महिला ट्रेनिंग करती दिखाई दे रही है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें