विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्योंकि औरतें करती हैं यहां पर राज तो मर्दों के साथ होता है जानवरों जैसा सलूक

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 10:51 AM (IST)

यहां महिलाएं मर्दों के साथ करती हैं जानवरों से जैसा सुलूक और महिलाओं को चलता है राज, सुनने में थोड़ा अलग लग रहा है ना और सच भी है तो पढ़ें इसे।

News Article Hero Image

दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां हकीकत में पुरुष महिलाओं के गुलाम होते हैं। 21वीं सदी में कोई भी किसी की गुलामी नहीं करना चाहता, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पुरुष महिलाओं की गुलामी करते हैं। हैरत की बात तो यह है कि यहां महिलाएं पुरुषों को गुलामी के लिए ही रखती हैं। ‘वुमन ओवर मेन’ मोटो वाले इस देश का शासन भी महिला के हाथ में है।

जी हां ये सारी बातें सच हैं और इस देश का नाम है ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’, जो 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था। इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 है, जिसका यहां एकछत्र राज चलता है। हालांकि, इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है। इस देश की राजधानी ब्लैक सिटी है।

चेक रिपब्लिक में स्थित इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है। यहां की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं हैं। यहां पुरुषों को गुलामों के अलवा कुछ भी नहीं समझा जाता। इस देश के निर्माण में दो मिलियन डॉलर की लागत आई थी।

पढ़ें- गजब की बात: यहां ट्रेन को जंजीर में बांधकर रखा जाता है, जानिए क्यों?

महारानी के लिए कुर्सी
इस अनोखे देश में दूसरे देश से आने वाले पुरुषों को रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है, जिस पर वह बैठती हैं। यही नहीं, यहां गुलाम को अगर शराब पीने को मिलती है, तो वह मालकिन के पैरों पर डाली जाती है और इसके बाद ही गुलाम इसे पी पाता है।

ये हैं यहां की विशेषताएं
तीन हेक्टयर यानी 7.4 एकड़ की भूमि पर बने देश में कई इमारतें हैं। 250 मीटर का ओवल ट्रैक, छोटी झील और घास के मैदान हैं। यहां मुख्य इमारत महारानी का महल है। यहीं से पूरे देश का शासन चलता है। यहां दावत हॉल, लाइब्रेरी, दरबार, यातना गृह, स्कूल रूम, जिम और कैदियों को रखने वाले जेल तहखाने हैं। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी हैं।

पढ़ें- डर के मारे लोग इस कुंए के पास नहीं जाते, इसका पानी चीजों को बना देता है पत्थर

ऐसे मिलती है देश की नागरिकता
महारानी पैट्रिसिया-1 को ही देश के कानून में परिवर्तन करने का अधिकार है। उन्होंने इस देश की नागरिकता चाहने वाली महिलाओं के लिए कुछ नियम बनाए हैं:
-उसके पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना चाहिए।
- अदर वर्ल्ड किंगडम के सभी नियमों का पालन करने वाली होनी चाहिए।
- महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होंगे।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें