विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साक्षी होंगी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Thu, 25 Aug 2016 02:14 PM (IST)

ओलंपियन साक्षी सरकार की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर होंगी। इससे पहले प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा थीं।

News Article Hero Image

जेएनएन, चंडीगढ़। रियो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक अपने वतन लौट आई हैं। इस दौरान हरियाणा में साक्षी का जोरदार स्वागत किया गया। खेल मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि साक्षी सरकार की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर होंगी।

वहीं, बहादुरगढ़ में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषित ढ़ाई करोड़ का चेक भी साक्षी मलिक को सौंपा। इस दौरान साक्षी ने समारोह में कहा कि मैं सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करती हूं। उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसा सहयोग मिलेगा।

पढ़ें : कुश्ती की सुल्तान का शाही स्वागत, मुख्यमंत्री ने सौंपा ढाई करोड़ का चेक

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा थीं। चोपड़ा की नियुक्ति को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। तब अनिल विज ने कहा था कि उनकी जानकारी के बिना ही नियुक्ति हो गई।

इस बार पहले अनिल विज ने ट्विटर पर घोषणा की

बाद में मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ में मंच से साक्षी को ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कही। ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद साक्षी अपना उदाहरण देकर लोगों से बेटियों को कोख में नहीं मारने की अपील करेगी।

पढ़ें : हरियाणा के इन रत्नों को मिलेगा खेल पुरस्कार

प्रदेश ही नहीं देश में भी फैलाएंगी जागरुकता

केवल प्रदेश सरकार ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार भी बेटियों को बचाने के लिए साक्षी का सहारा लेगी और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। बेटियों से जुड़ी अन्य योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए भी साक्षी मलिक का सहारा लिया जा सकता है।

इस तरह की योजनाओं के प्रचार के लिए साक्षी मलिक के ओलंपिक में मेडल जीतने का वीडियो दिखाने के साथ ही उसके फोटो के साथ लिखे स्लोगन लिखकर जागरूक किया जाएगा। मलिक खुद भी अपने ओलंपिक तक पहुंचने और वहां पदक जीतने की पूरी कहानी बताकर सोच बदलने का प्रयास करेंगी।

पढ़ें : दुआओं की 'साक्षी' पर अब लक्ष्मी भी होंगी मेहरबान