विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली गिरने से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 08:02 PM (IST)

अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। न्यूयॉर्क शहर के ऊपर से उड़ते हुए विमान अचानक आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। इस कारण विमान की जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिकन एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। न्यूयॉर्क शहर के ऊपर से उड़ते हुए विमान अचानक आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। इस कारण विमान की जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट 4233 ने नॉर्थ कैरोलिना के रेलिफ-डरहम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान ने जब न्यूयॉर्क की ओर रुख किया, उसी समय मौसम खराब हो गया था। शाम छह बजे के करीब विमान में अचानक झटका लगा। थोड़ी देर बाद पायलट ने यात्रियों को विमान पर बिजली गिरने लेकिन सब कुछ सुरक्षित होने की जानकारी दी।

पांच मिनट बाद पायलट ने बताया कि आगे मौसम खराब होने के कारण विमान को लागार्डिया तक ले जाना संभव नहीं होगा, इसलिए इसे केनेडी हवाई अड्डे पर उतारा जा रहा है। विमान में सवार सभी 55 यात्री और चार क्रू के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान में सवार एक महिला यात्री ने बिजली टकराते हुए देखने की बात कही। वह उस समय अंदर से आसमानी नजारे की तस्वीरें ले रही थी।

झूठी निकली IGI एयरपोर्ट पर दो विमानों में बम की खबर