विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अगले हफ्ते करेंगे भारत का दौरा

By Edited By:
Updated: Fri, 29 Aug 2014 01:43 PM (IST)

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट अगले सप्ताह अपनी आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करना और व्यापार के अलावा निवेश को प्रोत्साहन देना होगा।

News Article Hero Image

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट अगले सप्ताह अपनी आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करना और व्यापार के अलावा निवेश को प्रोत्साहन देना होगा।

एबॉट ने कहा कि मैं 4 से 6 सितंबर तक भारत और मलेशिया की यात्रा पर रहूंगा। प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी पहली भारत यात्रा होगी। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मैं नई दिल्ली और भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई की यात्रा करूंगा।

दोनों देशों के बीच के मजबूत और विकसित होते आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत, आस्ट्रेलिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है और कुल निर्यात 11.4 अरब डॉलर का है।

उन्होंने कहा कि संसाधन, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक सहयोग की संभावनाएं हैं। एबॉट ने आगे कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर उनकी सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में हमारे आपसी हितों को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग में वृद्धि करने का अवसर होगा।

समुद्र तल पर विमान का मिलना मुश्किल: एबॉट

कोई कम नहीं आंक सकता भारत की ताकत को: एबॉट