विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों के बदले साथियों की रिहाई चाहता है बोको हराम

By Edited By:
Updated: Sat, 10 May 2014 08:35 AM (IST)

बोको हराम के पूर्व वार्ताकार शेहू सनि ने कहा कि यह समूह अपहृत लड़कियों के बदले नाइजीरिया की जेलों में बंद अपने साथियों की रिहाई चाहता है। नाइजीरिया ट्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अबुजा। बोको हराम के पूर्व वार्ताकार शेहू सनि ने कहा कि यह समूह अपहृत लड़कियों के बदले नाइजीरिया की जेलों में बंद अपने साथियों की रिहाई चाहता है।

नाइजीरिया ट्रिब्यून के अनुसार, सनि ने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों ने पिछले महीने नाइजीरिया की लगभग तीन सौ लड़कियों को अगवा किया है। जेल में बंद साथियों के बदले इन्हें छोड़ा जा सकता है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि एक वीडियो में बोको हराम के सरगना अबु बकर शेकाऊ को लड़कियों को बेचने की धमकी देना यह दिखाता है कि वह उनकी सौदेबाजी करने की योजना बना रहा है। यह नाइजीरिया की सरकार को आतंकवादी कैदियों की रिहाई के लिए राजी करने का प्रयास है। आतंकी समूह का यह वीडियो गत सोमवार को जारी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि बोको हराम ने गत 14 अप्रैल को बोर्नो प्रांत के चिबोक में स्थित स्कूल से 200 से भी अधिक छात्राओं को अगवा किया था। गत रविवार को भी इसी इलाके से 11 और लड़कियों को उठाया गया। लड़कियों को छुड़ाने के लिए नाइजीरिया के राष्ट्रपति जोनाथन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।

पढ़ें: बोको हराम ने आठ और लड़कियों को किया अगवा

पढ़ें: नाइजीरिया में बोको हराम में किया नरसंहार