विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में बोको हराम ने किया नरसंहार

By Edited By:
Updated: Thu, 08 May 2014 01:40 AM (IST)

पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक कस्बे में बोको हराम के आतंकियों ने एक बाजार पर धावा बोलकर तीन सौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने यह कहर कैमरून स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कानो। पूर्वोत्तार नाइजीरिया के एक कस्बे में बोको हराम के आतंकियों ने एक बाजार पर धावा बोलकर तीन सौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने यह कहर कैमरून सीमा के निकट स्थित गांबरू कस्बे के लोगों पर ढाया। इस बीच, नाइजीरियाई पुलिस ने अपहृत छात्राओं को बचाने के लिए तीन लाख डॉलर इनाम की घोषणा की है। यह धनराशि किसी भी व्यक्ति को मिल सकती है जिसकी विश्वसनीय सूचना से अपहृत छात्राओं को बचाने का मार्ग प्रशस्त होता हो। छात्राओं को बचाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अलावा फ्रांस की ओर से मदद की पेशकश की गई है।

देर से आई मीडिया रिपोर्टो में कहा गया है कि बोको हराम के दर्जनों आतंकियों ने सोमवार सुबह गांबरू कस्बे को घेर लिया और फिर लोगों से खचाखच भरे बाजार में गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। आतंकियों ने बाजार में जमकर तबाही मचाई। इस दौरान आतंकियों ने कई मकान और वाहन फूंक दिए। यही नहीं भागने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों के आतंकियों ने गले भी रेत दिए। इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या 125 बताई गई है। हालांकि, स्थानीय सांसद अहमद जन्ना का दावा है कि हमले में 300 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जन्ना का कहना है कि बोको हराम के कब्जे से अगवा की गई छात्राओं को छुड़ाने के लिए सेना को देश के उत्तारी इलाके में भेजे जाने के बाद आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि बोको हरम ने 14 अप्रैल को बोर्नो प्रांत के चिबोक में स्थित स्कूल से 223 छात्राओं को अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद रविवार रात भी बोको हराम के आतंकियों ने दो अलग-अलग गांवों से 11 और लड़कियों को अगवाकर लिया। बोको हराम ने अपहृत छात्राओं को बेचने की धमकी दी है। छात्राओं के अपहरण की घटनाओं के बाद अंतरराष्ट्रीय आलोचना और नाइजीरिया में विरोध प्रदर्शन के बाद यहां की सरकार पर लड़कियों को वापस लाने का दबाव बढ़ गया है। इसी वजह से सेना को इस कस्बे से हटाया गया था।

पढ़े: बोको हराम ने आठ और लड़कियों को किया अगवा

नाइजीरिया में 200 छात्राओं का अपहरण