यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बगदादी की वफादार थी कैलिफोर्निया में गोलीबारी करने वाली तशफीन
पिछले दिनों कैलिफोर्निया में गोलीबारी कर 14 लोगों की जान लेने वाले हमलावरों के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। ओबामा प्रशासन ने भले ही इस हमले में इस्लामिक स्टेट (आइएस) का हाथ होने से इंकार किया हो, लेकिन पता चला है कि वारदात में शामिल महिला तशफीन मलिक

कैलिफोर्निया। पिछले दिनों कैलिफोर्निया में गोलीबारी कर 14 लोगों की जान लेने वाले हमलावरों के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। ओबामा प्रशासन ने भले ही इस हमले में इस्लामिक स्टेट (आइएस) का हाथ होने से इंकार किया हो, लेकिन पता चला है कि वारदात में शामिल महिला तशफीन मलिक आइएस की वफादार थी।
तशफीन ने फेसबुक पर आईएस के नेता अबू बक्र अल-बगदादी के प्रति वफादारी जताई थी। पश्चिमी मीडिया के मुताबिक, उसने ही हमले के लिए अपने शौहर सैयद फारूख को तैयार किया था।
मिरर के मुताबिक, हमले को अंजाम देने से पहले तशफीन ने आईएस के प्रति अपनी निष्ठा का इजहार सोशलसाइट पर किया था।
इस दंपति के घर से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इससे संकेत मिलता है कि वे और हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिडलैंड के जिस घर में यह दंपती रह रहा था वहां से 25 सौ कारतूस और 12 पाइप बम मिले हैं।
28 वर्षीय सैयद रिजवान फारूक और उसकी 27 वर्षीय पत्नी ताशफीन मलिक ने बुधवार को कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो स्थित इनलैंड रीजनल सेंटर में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। सिटी पुलिस चीफ जैरोड बर्गुआन ने बताया कि मारे जाने से पहले दोनों ने करीब 150 राउंड गोलियां चलाई।

