विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालाबार ड्रिल के दौरान चीन की सेंधमारी, यूएस जहाज स्टेनिस की हुई जासूसी

By Lalit RaiEdited By:
Published: Wed, 15 Jun 2016 01:07 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 01:27 PM (IST)

पश्चिम प्रशांत महासागर में भारत,जापान और अमेरिका के संयुक्त अभ्यास की जासूसी का मामला सामने आया है। चीन के खुफिया जहाज को अमेरिकी पोत स्टेनिस के पास देखा गया।

News Article Hero Image

ओकीनावा(जापान)। भारत, अमेरिका और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान चीन द्वारा जासूसी करने का मामला सामने आया है। चीन का निरीक्षण करने वाला जहाज चोरी से जापान के जलक्षेत्र में घुस गया। जापानी अधिकारी के मुताबिक चीनी जहाज अमेरिकी विमान वाहक पोत, जॉन सी. स्टेनिस के पास आ गया जिसके पास सैन्य अभ्यास चल रहा था।


यह सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त पर हो रहा है जब अमेरिका और जापान को इस बात की चिंता है कि चीन दक्षिण चीन सागर में जहाजों और पनडुब्बियों को आगे कर पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है। चीन प्रशांत क्षेत्र को समुद्री रास्तों और सैन्य ताकत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानते हुए इस इलाके में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।

दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका-चीन के सुर नरम

18 लड़ाकू जेट ले जाने में सक्षम है स्टेनिस

इस सैन्य अभ्यास के दौरान 18 लड़ाकू जेट ले जाने में सक्षम 10000 टन के स्टेनिस को भी शामिल किया गया है। यहां पहले से ही 9 जहाज मौजूद हैं, जिनमें जापान और भारतीय नौ सेना के भी जहाज शामिल हैं। सैन्य अभ्यास के दौरान निगरानी के लिए जापान के हवाई जहाज भी तैनात किए गए हैं।

पिछले हफ्ते जापान ने चीन के राजदूत को तलब कर चीन के एक नौसैनिक जहाज के पूर्वी चीन सागर के जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में घुस आने को लेकर चिंता जताई थी। चीन के इस कदम से इस विवादित क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया था।

चीन के विरोध के बाद भी दलाई लामा से ओबामा करेंगे मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।