विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लाईदुबई विमान के ब्लैक बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2016 04:18 AM (IST)Updated: Mon, 21 Mar 2016 07:38 AM (IST)

विमानन विशेषज्ञों ने शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए फ्लाईदुबई के विमान के ब्लैक बॉक्सों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रोस्तोव-ऑन-डॉन (रूस)। विमानन विशेषज्ञों ने शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए फ्लाईदुबई के विमान के ब्लैक बॉक्सों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि उनका कहना है कि कॉकपिट वाइस और डाटा रिकॉर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में जांच पूरी होने में दो महीने लग सकते हैं। फ्लाईदुबई का बोइंग 737-800 विमान शनिवार को यूएई से रोस्तोव-ऑन-डॉन आ रहा था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हवाईअड्डे के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में भारतीय दंपति भी शामिल थे।

अंतरराज्यीय विमानन समिति के डिप्टी चेयरमैन सर्गेई जाइको ने रविवार को एक रूसी चैनल से कहा कि जांच के लिए ब्लैक बॉक्स को मॉस्को भेजा गया है। वहां विशेषज्ञों ने डाटा रिकॉर्डरों को देखा। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों ब्लैक बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, इसलिए अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। यदि कुछ होता है तो ब्लैक बॉक्स के डाटा को पुन: प्राप्त किया जा सकेगा। हादसे के लिए तकनीकी खामी, पायलट की चूक और खराब मौसम जिम्मेदार हो सकता है।

मॉस्को में रूस, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस और अमेरिकी विशेषज्ञों की एक टीम ब्लैक बॉक्सों की जांच कर रही है। जांच समिति की ओर से कहा गया है कि जांच जारी है। इसे पूरा होने करीब दो महीने लग सकते हैं। फ्लाईदुबई का यह बोइंग विमान अमेरिका ने फ्रांसीसी इंजनों की मदद से बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने जताई संवेदनाएं

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने विमान हादसे में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग ने अपने रूसी समकक्ष दिमित्री मेदवेदेव को फोन कर विमान हादसे पर शोक प्रकट किया। विमान हादसे में मारे गए अधिकतर लोग रूसी नागरिक थे।

मृतकों के परिजनों को 13 लाख रुपये देगी फ्लाईदुबई

दुबई की विमानन कंपनी फ्लाईदुबई विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 हजार डॉलर (करीब 13,27,669 रुपये) का भुगतान करेगी। कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि शनिवार की दुर्घटना के बाद मृतकों की पहचान, उनके प्रभावितों से संपर्क करना तथा पीडि़तों को तत्काल सहायता देना उसकी प्राथमिकता होगी। कंपनी ने कहा, 'इसके अतिरिक्त फ्लाईदुबई एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रति यात्री परिवारों को 20-20 हजार डॉलर का भुगतान करेगी। यह भुगतान हमारी सेवा शर्तो के अनुरूप होगा।'

रूस में विमान हादसा, 2 भारतीयों समेत 62 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।