विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस का बगदाद पर बड़ा हमला, अब तक 200 की मौत

By Rajesh KumarEdited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 01:00 PM (IST)

शनिवार को इराक की राजधानी उस वक्त दहल उठी आइएस ने आत्मघाती धमाका कर 200 लोगों को मार डाला।

News Article Hero Image

बगदाद, एपी/रायटर। फालुजा से खदेड़े जाने के बाद इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने इराक की राजधानी पर बड़ा हमला किया है। यहां भीड़ भरे एक बाजार में आइएस ने आत्मघाती धमाका किया। धमाके में अब तक 200 लोगों की मौत हो गई है। बगदाद में ही एक अन्य हमले में पांच नागरिक मारे गए।

दोनों विस्फोटों में करीब 200 घायल भी हुए हैं। इन घटनाओं पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुख व्यक्त किया है।सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आत्मघाती आतंकियों ने मध्य बगदाद के कर्रादा बाजार में शनिवार देर रात विस्फोटकों से लदी कार से धमाका किया। उस समय बड़ी संख्या में लोग ईद की खरीदारी कर रहे थे। राजधानी में इस साल का यह सबसे बड़ा हमला है जिसमें इतनी जानें गई हैं।

ये भी पढ़ें- ढाका हमला: जिन्हें नहीं आती थी कुरान की आयतें, उन्हें मार दी गोली

आइएस ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इसे एक इराकी ने अंजाम दिया। इसमें शियाओं को निशाना बनाया गया। बगदाद और दूसरे स्थानों पर अक्सर शिया मुस्लिमों पर हमले होते रहते हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दमकल और बचाव कर्मी आग बुझाने और शवों की तलाश में जुटे हैं। मरने वालों में कई बच्चे भी हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि धमाके से समीप की कपड़ा और सेलफोन दुकानों में आग लग गई। दूसरा धमाका पूर्वी बगदाद में किया गया। इसमें पांच लोग मारे गए और 16 घायल हुए हैं। इसकी अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले बगदाद से करीब 50 किमी दूर फालुजा को इराकी सेना ने आइएस के कब्जे से मुक्त कराया था। यह इलाका आइएस का अहम गढ़ था। माना जा रहा है कि इस हार से आतंकी बौखला गए हैं। अब इराक के मोसुल में ही आइएस का कब्जा रह गया है। यह इराक का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

ये भी पढ़ें- आइएस का समर्थन नहीं आकर्षण बना बड़ा खतरा

तस्वीरें: बगदाद में दोहरा बम विस्फोट, IS का फिदायीन हमला