विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईयू और अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jul 2014 04:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 05:11 PM (IST)

यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने पहली बार रूस पर व्यापक आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा अमेरिका ने भी रूस पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बर्लिन। यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने पहली बार रूस पर व्यापक आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा अमेरिका ने भी रूस पर नयए प्रतिबंध लगाए हैं। ईयू ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष कम करने में विफल रहने पर रूस के खिलाफ सैन्य उपकरणों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रूस पर ऊर्जा क्षेत्र में संवेदनशील तकनीक के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

मंगलवार को ब्रसेल्स में ईयू के राजदूतों की आपातकालीन बैठक में जिन दंडात्मक प्रावधानों पर सहमति बनी उनमें रूसी बैंकों का यूरोपीय वित्ता बाजार तक पहुंच पर प्रतिबंध भी शामिल है। इसके अलावा रूसी सशस्त्र बलों के लिए उच्च प्रौद्योगिकी के निर्यात पर रोक लगाने पर भी सहमति बनी है। इन उपायों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रूस द्वारा मार्च में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने में मिलाने के बाद पहली बार रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ मुख्य क्षेत्रों को प्रतिबंध के दायरे में लाया जाए। वहीं ह्वाइट हाउस में ताजा प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, 'रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने को लेकर ईयू अमेरिका के साथ हो रहा है। हम रूस के और बैंकों और रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।'

पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष में 19 मरे

कीव। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी सेना और रूस समर्थक अलगाववादियों के बीच हुए संघर्ष में 19 लोग मारे गए हैं। क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा बुधवार को अपनी वेबसाइट पर कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 31 लोग घायल भी हुए हैं। उधर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि अभी भी रूसी सैन्य बल यूक्रेन की दक्षिण पूर्वी सीमा पर जमा हो रहे हैं। उनका कहना है कि मॉस्को यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों को भारी उपकरण प्रदान कर रहा है।

पढ़ें : यूरोपीय प्रतिबंधों पर भड़का रूस, अमेरिका पर लगाए संकट बढ़ाने के आरोप

पढ़ें : यूक्रेन की संसद भंग, जल्द होगी चुनाव की घोषणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।