विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूरोपीय प्रतिबंधों पर भड़का रूस, अमेरिका पर लगाए संकट बढ़ाने के आरोप

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:31 AM (IST)

यूरोपीय प्रतिबंधों से भड़के रूस ने शनिवार को कहा कि ये कदम सुरक्षा मसलों पर सहयोग को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आतंकवाद व संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मॉस्को। यूरोपीय प्रतिबंधों से भड़के रूस ने शनिवार को कहा कि ये कदम सुरक्षा मसलों पर सहयोग को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आतंकवाद व संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने वाले हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर भी यूक्रेन की सरकार का समर्थन कर यूक्रेन संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बता दें कि अमेरिका पहले ही मॉस्को पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है।

28 देशों वाले यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को यूक्रेन संकट पर पहली बार रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए। इसके अलावा यूरोपीय संघ ने रूस की एफएसबी सिक्योरिटी सर्विस, विदेश खुफिया सेवा व शीर्ष रूसी अधिकारियों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाने व उनकी संपत्तियां जब्त करने जैसे कदम भी उठाए हैं।

रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा,'अतिरिक्त प्रतिबंधों की इस सूची से साफ पता चलता है कि यूरोपीय संघ ने अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सुरक्षा के सभी मुद्दों पर रूस के साथ सहयोग को समाप्त करने की शुरुआत कर दी है।' यूरोपीय संघ ने पिछले हफ्ते पूर्वी यूक्रेन में मलेशियाई विमान को मिसाइल हमले में मार गिराए जाने की घटना के बाद रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले ये प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हादसे में विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए थे।

पढ़ें: रूस को युद्धपोत बेचने से पीछे नहीं हटेगा फ्रांस

विद्रोहियों ने मार गिराए यूक्रेन के दो लड़ाकू विमान