विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार धरती के आकार का ग्रह मिला, जीवन संभव

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:59 AM (IST)

वैज्ञानिकों ने पहली बार हमारी धरती के आकार के एक ग्रह का पता लगाया है। इस ग्रह पर पानी और जीवन के अनुकूल माहौल हो सकता है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने पहली बार हमारी धरती के आकार के एक ग्रह का पता लगाया है। इस ग्रह पर पानी और जीवन के अनुकूल माहौल हो सकता है।

नासा के केपलर स्पेस टेलीस्कोप के उपयोग से खगोलविदों ने इस नए ग्रह की खोज की है। यह ग्रह हमारी पृथ्वी से पांच सौ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। वह अपने सूरज के इर्द गिर्द एक ऐसी कक्षा में परिक्रमा करता है जो इस ग्रह से न तो बहुत दूर है और न बहुत पास। इसलिए उसकी सतह पर पानी का अस्तित्व हो सकता है। ग्रह संभावित जीवन के अनुकूल हो सकता है। नासा ने एक बयान में कहा कि नए ग्रह को केपलर-186एफ नाम दिया गया है। इस खोज से इस बात की पुष्टि होती है कि हमारी धरती के आकार के ग्रहों का अस्तित्व हमारे सूरज की तरह के दूसरे सितारों के हैबिटबल जोन में है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि हैबिटबल जोन में पहले के खोजे गए सभी ग्रहों का आकार हमारी धरती से कम से कम 40 फीसद अधिक है। इनकी बनावट को समझना काफी चुनौतिपूर्ण है जबकि केपलर-186एफ पृथ्वी के अधिक समान है। नासा के खगोल भौतिकी डिविजन के डायरेक्टर पॉल ह‌र्ट्ज ने कहा कि केपलर-186एफ की खोज हमारी धरती की तरह की दूसरी दुनिया की खोज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दूसरी खोज में भी रोबोट पनडुब्बी असफल