विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में रेप कर लड़की को जिंदा दफन किया

By Edited By:
Updated: Mon, 28 Oct 2013 05:24 PM (IST)

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक लड़की के साथ रेप के बाद उसे जिंदा दफन करने की घटना सामने आई है।

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक लड़की के साथ रेप के बाद उसे जिंदा दफन करने की घटना सामने आई है।

पढ़ें: कॉलेज में महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न

घटना लाहौर से 225 किमी दूर तोबातेक सिंह जिले की है जहां सिद्दकी मुगल की 13 वर्षीय बेटी के साथ दो अज्ञात लोगों ने रेप कर उसे जिंदा ही जमीन में दफन कर दिया। सूत्रों के अनुसार लड़की कुरान पाठ के लिए जा रही थी तभी दो अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते से अगवा कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि किचड़ में दफन लड़की को अचानक होश आया और उसने आलार्म से संकेत दिया जिसे एक राहगीर ने सुनकर उसे बाहर निकाला और लड़की के परिवार वालों को सूचित किया। घटना की पूरी जानकारी दिए जाने पर भी जब पुलिस ने लड़की की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो लड़की के परिवार ने अदालत की शरण ली। मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को लाहौर हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को इस क्रूर अपराध के लिए पूर्ण जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द हिरासत में लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर